• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

समर्थन की घोषणा के बाद अकाली दल प्रत्याशी डेरा प्रेमियों के पास

बठिंडा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से पंजाब में अकालीदल-भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा के बाद आज डेरा सच्चा सौदा का समर्थन लेने के लिये अकाली दल के 9 प्रत्याशी यहां जीत पैलेस में पहुंचे। इनमें बठिंडा लोकसभा के 8 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी व फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से सम्बंधित रामुपरा फूल क्षेत्र एक प्रत्याशी शामिल हुये। डेरे के एक श्रद्वालु अनुसार इन प्रत्याशियों में सरदूलगढ़ से दिलराज सिंह भूंदड़, मानसा से जगदीप सिंह नक्कई, बुढलाडा से डा. निशान सिंह, मौड़ मंडी से जनमेजा सिंह सेखों, तलबंडी साबो से जीत महिन्द्र सिंह सिधू, बठिंडा से सरूप सिंगला, भुच्चो से हरप्रीत सिंह कोटभाई, बठिंडा देहाती से अमित रतन व रामपुरा फूल से सिकंदर सिंह मलूका शामिल थे। डेरा की तरफ से डेरा सिरसा के वरिष्ठ उप चेयरमैन जगजीत सिंह, राजनैतिक विंग के बलराज सिंह, जगीजत सिंह वीजापुर, छिंउरपाल सिंह , हर्ष इंसा सहित कई अन्य सदस्य व सैंकड़े डेरा पे्रमी उपस्थित थे। इस बैठक में सिकंदर सिंह मलूका, सरूप सिंगला, जनमेजा सिंह सेखों व जीत महिन्द्र सिधू ने डेरा प्रेमियों को विश्वास दिलवाया कि वह दुख-सुख में उनके साथ खड़ेंगे। इस पर डेरा प्रेमियों ने हाथ उठा कर उनका समर्थन किया।

[@ क्या हमनाम विगाड़ पाएंगे वोट समीकरण ! ]

यह भी पढ़े

Web Title-After the announcement of support to SAD candidate Dera lovers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: after the announcement of support to sad candidate dera lovers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved