समर्थन की घोषणा के बाद अकाली दल प्रत्याशी डेरा प्रेमियों के पास

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017, 6:58 PM (IST)

बठिंडा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से पंजाब में अकालीदल-भाजपा के प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा के बाद आज डेरा सच्चा सौदा का समर्थन लेने के लिये अकाली दल के 9 प्रत्याशी यहां जीत पैलेस में पहुंचे। इनमें बठिंडा लोकसभा के 8 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी व फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से सम्बंधित रामुपरा फूल क्षेत्र एक प्रत्याशी शामिल हुये।
डेरे के एक श्रद्वालु अनुसार इन प्रत्याशियों में सरदूलगढ़ से दिलराज सिंह भूंदड़, मानसा से जगदीप सिंह नक्कई, बुढलाडा से डा. निशान सिंह, मौड़ मंडी से जनमेजा सिंह सेखों, तलबंडी साबो से जीत महिन्द्र सिंह सिधू, बठिंडा से सरूप सिंगला, भुच्चो से हरप्रीत सिंह कोटभाई, बठिंडा देहाती से अमित रतन व रामपुरा फूल से सिकंदर सिंह मलूका शामिल थे।
डेरा की तरफ से डेरा सिरसा के वरिष्ठ उप चेयरमैन जगजीत सिंह, राजनैतिक विंग के बलराज सिंह, जगीजत सिंह वीजापुर, छिंउरपाल सिंह , हर्ष इंसा सहित कई अन्य सदस्य व सैंकड़े डेरा पे्रमी उपस्थित थे। इस बैठक में सिकंदर सिंह मलूका, सरूप सिंगला, जनमेजा सिंह सेखों व जीत महिन्द्र सिधू ने डेरा प्रेमियों को विश्वास दिलवाया कि वह दुख-सुख में उनके साथ खड़ेंगे। इस पर डेरा प्रेमियों ने हाथ उठा कर उनका समर्थन किया।

[@ क्या हमनाम विगाड़ पाएंगे वोट समीकरण ! ]

इस बैठक में बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से संबंधित लंबी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी समर्थन दिया है परन्तु वह आज की बैठक में शामिल नहीं हुये। डेरा के इस फैसले से निराश बैठे अकालीदल में खुशी की लहर है तथा उन्हें डेरे के बल पर अपनी नैया किनारे लगाने का अवसर मिला है या नहीं इसका उत्तर तो 11 मार्च को चुनाव परिणाम बतायेंगे।

[@ Punjab Election: सुखबीर बादल ने ये क्या कह डाला...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]