• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

एबीवीपी गुरू को निकालेेगी पैदल मार्च

शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी गुरमेहर ने रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद "मैं एबीवीपी से नहीं डरती" अभियान शुरू किया था। ये अभियान वायरल हो गया और इसे देश भर के विश्वविद्यालयों के छात्रों से समर्थन मिला। पुलिस के मुताबिक, इस बीच जेएनयू में आईसा के दो कार्यकर्ताओं राज सिंह और उत्कर्ष भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर जब वह कला संकाय की ओर से लौट रहे थे तब एबीवीपी के कथित कार्यकर्ता प्रशांत मिश्रा और उसके दोस्तों ने उनका पीछा किया और गला दबाया। उत्कर्ष और राज ने दावा किया कि श्रीगुरू तेगबहादुर खालसा कॉलेज के निकट सात से आठ लोगों ने उन पर हमला किया और बेल्ट से उनका गला दबाया। पुलिस ने बताया कि प्रशांत और विनायक शर्मा को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसमें शामिल अन्य छात्रों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। रामजस कॉलेज में पिछले हफ्ते एआईएसए और एबीवीपी के सदस्य आपस में भि़ड गए थे। विवाद की जड विरोध की संस्कृति शीषर्क वाले एक संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए जेएनयू के छात्रों उमर खालिद और शहला राशिद को आमंत्रित किया जाना था। एबीवीपी उन्हें बुलाए जाने का विरोध कर रहा था जिसकी वजह से कॉलेज प्रशासन ने इसे वापस ले लिया था।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

यह भी पढ़े

Web Title-ABVP to take out march in DU on thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abvp, , march, du, gurmehar row, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved