• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इंडोनेशिया में 6.4तीव्रता का भूकंप, 97की मौत,तादाद बढने की आशंका

जकार्ता। इंडोनेशिया के आचेह क्षेत्र में बुधवार सुबह आए भूकंप के कारण 97 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। माना जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। मृतकों की तादाद बढने की आशंका है। प्रांत के एक प्रेस अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पिडी जया जिले के 18 किलोमीटर पूर्वोत्तर में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप की वजह से आंचे प्रांत में कई इमारतें गिरने की भी खबरें आ रही हैं। भूकंप की वजह से लोग अपने घरों को छोडकर खुले आसमान के नीचे आ गए। मीटियोरोलॉजी, क्लाइमेटोलॉजी एंड जियोफिज़िक्स एजेंसी की स्थानीय प्रमुख एरिदावती ने बताया, वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी से पूरी तरह तबाह हुए लगभग पूरे एचे प्रांत में भूकंप को महसूस किया गया।
सिगली कस्बे में लोगों में अफरातफरी मच गई, और वे अपने घरों को छोड़कर समुद्र से दूर इलाकों में शरण लेने पहुंच गए। समुद्र के निकट रहने वाली नीलावती ने कहा, अब हम (सिगली से तीन किलोमीटर दूर बसे) टीजू को खाली करवा रहे हैं, क्योंकि हमें सुनामी का डर है।
# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-97 dead and dozens of buildings collapse after 6.4 magnitude earthquake hits Indonesia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake in indonesia, 97 dead in indonesia earthquake, dozens of buildings collapse, 6-4 magnitude earthquake, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved