जकार्ता। इंडोनेशिया के आचेह क्षेत्र में बुधवार सुबह आए भूकंप के कारण 97 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। माना जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। मृतकों की तादाद बढने की आशंका है।
प्रांत के एक प्रेस अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र पिडी जया जिले के 18 किलोमीटर पूर्वोत्तर में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप की वजह से आंचे प्रांत में कई इमारतें गिरने की भी खबरें आ रही हैं। भूकंप की वजह से लोग अपने घरों को छोडकर खुले आसमान के नीचे आ गए। मीटियोरोलॉजी,
क्लाइमेटोलॉजी एंड जियोफिज़िक्स एजेंसी की स्थानीय प्रमुख एरिदावती ने
बताया, वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में आई सुनामी से पूरी तरह तबाह हुए
लगभग पूरे एचे प्रांत में भूकंप को महसूस किया गया।
सिगली कस्बे में लोगों
में अफरातफरी मच गई, और वे अपने घरों को छोड़कर समुद्र से दूर इलाकों में
शरण लेने पहुंच गए। समुद्र के निकट रहने वाली नीलावती ने कहा, अब हम (सिगली से तीन किलोमीटर
दूर बसे) टीजू को खाली करवा रहे हैं, क्योंकि हमें सुनामी का डर है।
# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
गौरतलब हैै कि इंडोनेशिया के आंचे प्रांत में वर्ष 2004 में भी जबरदस्त
भूकंप आया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 9.2 तीव्रता थी। इस भूकंप की वजह से
सुनामी भी आई थी। इससे जानमाल को काफी नुकसान हुआ था।
# इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता