• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में 80 फीसदी शराब की बिक्री रात आठ बजे के बाद होती है: पालीवाल

80 per cent of wine sales in the state occurs after eight clock - Rajsamand News in Hindi

राजमसंद। जस्टीस फोर वुमेन की ओर से सम्पूर्ण शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे अभियन प्रदेशाध्यक्ष कोमल पालीवाल के नेतृत्व में पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। धरना में पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में हत्या, डकैती, बलात्कार, दुर्घटना आदि अपराधों का मूल कारण शराब ही है। शराब के कारण कई घर और परिवार बर्बाद हो गए है। प्रदेश का व्यक्ति शराब के सेवन के कारण आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तथा सामाजिक रूप से कलंकित हो चुका है। उन्होंने सरकारी व्यवस्थाओं का विरोध जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश भर में 80 फीसदी शराब की बिक्री रात आठ बजे के बाद होती है। इस पर किसी भी प्रकार की रोक या कार्रवाई नहीं की जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश में शराबबंदी लागू करें अन्यथा शराब बंदी के लिए आंदोलन किया जाएगा। शराब बंदी को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व धरना प्रदर्शन को प्रदेश सचिव नीलम सरगरा, एसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड, हरिवल्लभ पालीवाल, समाज सेवी बबलू भाई, कुंवारिया अध्यक्ष रेखा यादव, राजेश शर्मा, प्रकाश लौहार, महिला अध्यक्ष जमीला बेगम, विनोद चौधरी एवं अंकित खत्री आदि ने भी सम्बोधित किया।

[@ वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!]

यह भी पढ़े

Web Title-80 per cent of wine sales in the state occurs after eight clock
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 80, percent, wine, sales, state, occurs, after, eight, clock, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajsamand news, rajsamand news in hindi, real time rajsamand city news, real time news, rajsamand news khas khabar, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved