• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

19 साल तक के बच्चों को 10 फरवरी को खिलाई जाएगी दवा

श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जा रहा है। इसे लेकर संपूर्ण तैयारियां कर ली गई हैं। अभियान के दौरान एक से 19 आयु वर्ष के करीब साढ़े छह लाख बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी। एक वर्ष आयु से छोटे बच्चों को दवा नहीं दी जानी है। इस संबंध में संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। विगत वर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में बेहतर कार्य करने पर श्रीगंगानगर जिला राज्य में अव्वल रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग व आईसीडीएस के अधिकारियों को राज्यस्तरीय समारोह में राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस बार भी जिला अव्वल रहे और बच्चों को शत-प्रतिशत दवा खिलाई जा सके इसके लिए भी तीनों विभागों ने तैयारियां कर ली हैं। इस संबंध में मंगलवार को सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल व आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा ने पत्रकार वार्ता ने अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरसीएचओ ने बताया कि टीम वर्क, तीनों विभागों के बेहतर तालमेल और समय पर आवश्यक कार्य व प्रशिक्षण के चलते जिला विगत वर्ष अव्वल रहा।
उन्होंने बताया कि कई बार दवा खाने के बाद बच्चों को उबकाई आना, उल्टी, पेट में हल्का दर्द, दस्त और थकावट जैसी सामान्य समस्याएं आने की आशंका रहती है, हालांकि ऐसा लाखों बच्चों में एकाध को होता है। ऐसे में यदि ऐसे मामलों को नकारात्मक दृष्टि से देखते हुए प्रचारित किया जाए तो लाखों बच्चे दवा से वंचित भी रह सकते हैं, जो उचित नहीं है। वहीं बच्चों, परिजनों व अध्यापकों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि बच्चों को इसकी पहले जानकारी देते हुए उन्हें दवा खाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-19-year-olds will be on February 10 took medicine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 19 year, olds, february 10, medicine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved