• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

एसटीएफ ने 12 पिस्टल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कानपुर । एसटीएफ की टीम को कानपुर में बड़ी कामयाबी उस वक्त हासिल हुई, जब दो असलहा तस्करों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 12 पिस्टल बरामद किए गए हैं। बरामद असलहों का इस्तेमाल आने वाले चुनाव में किए जाने की आशंका के चलते छानबीन की जा रही है। कानपुर की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही तस्करों व अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को जनपद में निगरानी तेज कर दी गई है। अपराधियों की धरपकड़ में लगी एसटीएफ की टीम को शनिवार की भोर समय सूचना मिली कि शहर में दो असलहा तस्कर पिस्टलों की खेप के साथ डिलीवरी देने आए है। सटीक सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर सुशील सिंह, पंकज अवस्थी, अनिल बाथम सहित दर्जन भर से अधिक कर्मियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े

Web Title-12 pistol with two smugglers arrested by STF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 12 pistol with two smugglers arrested by stf, 12 pistol, smugglers, arrested, stf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved