कानपुर । एसटीएफ की टीम को कानपुर में बड़ी कामयाबी उस वक्त हासिल हुई, जब दो असलहा तस्करों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 12 पिस्टल बरामद किए गए हैं। बरामद असलहों का इस्तेमाल आने वाले चुनाव में किए जाने की आशंका के चलते छानबीन की जा रही है। कानपुर की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही तस्करों व अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को जनपद में निगरानी तेज कर दी गई है। अपराधियों की धरपकड़ में लगी एसटीएफ की टीम को शनिवार की भोर समय सूचना मिली कि शहर में दो असलहा तस्कर पिस्टलों की खेप के साथ डिलीवरी देने आए है। सटीक सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर सुशील सिंह, पंकज अवस्थी, अनिल बाथम सहित दर्जन भर से अधिक कर्मियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन
खास बात यह है कि पकड़े गए तस्कर मुख्यमंत्री के गृह जनपद इटावा के रहने वाले है। पकड़े गए अभियुक्तों में भरथना का रहने वाला जगबीर सिंह व चौबिया के सरसई हेलू निवासी राहुल कुमार है। अभियुक्तों के कब्जे से 32 बोर की 12 पिस्टल, बिना नम्बर की मोटर साइकिल, कई मोबाइल, सिम आदि बरामद हुए है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
तस्करों को पकड़े वाली एसटीएफ टीम के मुताबिक असलहों को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभावित किए जाने में इस्तेमाल किया जाना था, इसको लेकर अभियुक्तों की हिस्ट्री के साथ-साथ पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल मामला दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच