• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसी और से शादी करने जा रही प्रेमिका पर किया हमला

lover attacked on bride in karnataka shivmoga - Crime News in Hindi

बेंगलुरु। किसी और से शादी करने जा रही एक प्रेमी ने दुल्हन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। यह घटना कर्नाटक की है। खबरों के मुताबिक, शादी समारोह के बीच हुई इस घटना की वजह से हडकंप मच गया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दें कि गीता और भरत की शादी दोनों के माता-पिता की रजामंदी से हो रही थी। विवाह कार्यक्रम का आयोजन भरत के घर पर ही किया गया था। इसी दौरान शिवमोगा का स्थानीय निवासी नंदन शादी में पहुंच गया और गीता पर तलवार से हमला कर दिया। सूत्रों का कहना है कि वह गीता से प्यार करता था और जब उसे पता चला कि वह किसी और शादी कर रही है तो नंदन ने युवती की हत्या करने की योजना बना ली। हमले के बीच में बचाव करने के लिए गीता के एक रिश्तेदार आ गए, जिसकी वजह से वह भी घायल हो गए। घायल युवती और उनके चाचा को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवमोगा अस्पताल में रिफर कर दिया गया। इस घटना के बाद हमलावर नंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lover attacked on bride in karnataka shivmoga
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lover attacked, bride, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved