• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 5

धर्मेन्द्र : बॉलीवुड के पहले ग्रीक गॉड, नहीं बन पाए राजनीति के ‘वीरू’ 

धर्मेद्र की खूबसूरती और आकर्षक व्यक्त्वि का ही असर रहा है कि स्वप्न सुंदरी के नाम से मशहूर हेमा मालिनी उनकी पत्नी हैं। धर्मेद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उनका जन्म पंजाब के कपूरथला जिले में आठ दिसंबर, 1935 को हुआ था। वैसे असल में वह साहनेवाल गांव के रहने वाले हैं। वह पहलवानी के जबरदस्त शौकीन थे। धर्मेद्र अभिनेता सनी और बॉबी देओल के पिता हैं। धर्मेद्र 2004 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बीकानेर के सांसद रहे। लेकिन शोले में गब्बर सिंह जैसे दुर्दात डकैत को काबू करने वाले धर्मेद्र राजनीति के वीरू नहीं बन पाए। उन्हें राजनीति रास नहीं आई। मशहूर अदाकारा सुरैया के धर्मेद्र इतने दीवाने थे कि उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ (1949) को उन्होंने 40 बार देखा। वह मीलो पैदल चलकर सिनेमाघर जाते थे। उन्होंने सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की थी। फिल्मों में आने से पहले धर्मेद्र रेलवे में क्लर्क थे। सवा सौ रुपये महीना उनकी पगार थी। 19 साल की उम्र में ही उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई। नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए फिल्मफेयर की तरफ से आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में धर्मेद्र विजेता बन कर बाजी मार ले गए। # 14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

यह भी पढ़े

Web Title-Dharmendra: Bollywood’s first Greek God, could not become a political ‘Viru’
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharmendra bollywood’s first greek god, could not become a political ‘viru’, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved