• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

पद्मावती के सेट पर हुआ यह हादसा, सवालों के घेरे में भंसाली

175 करोड़ रूपए की लागत से बन रही फिल्म संजल लीला भंसाली की पद्मावती के सेट पर एक गंभीर हादसा हो गया। जिसमे एक पेंटर की जान चली गई। अपको बता दें कि संजय की फिल्म का सेट काफी भव्य होता है। पद्मावती के सेट को बनाने के लिए कई मजदूर लगे हुए है। सेट पर हुए इस गंभीर हादसे के लिए वर्कर्स की यूनियन ने इसके लिए सुविधाओं का अभाव होना बताया है। वहीं अब ये सवाल खड़ा होता है कि भंसाली अपनी फिल्म में करोड़ो रूपए की लागत लगाते हैं तो क्या वो मुकेश के परिवार वालों को 5 करोड़ का मुआवजा देने की घोषणा करेंगे? फिलहाल आपको बता दें कि भंसाली की इस हादसे में कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय पेंटर का नाम मुकेश है, बताया जा रहा है कि जब मुकेश 5 फुट की ऊंचाई पर पेंटिंग का काम कर रहा था लंच के वक्त नीचे उतरते समय वो गिर गया और तुरंत उसकी मौत सेट पर ही गई।
वर्कर्स का फूटा गुस्सा

इस हादसे के बाद वर्कर्स की संस्था सेटिंग एंड एलायड वर्कर्स यूनियन का गुस्सा फिल्म के निर्माता और निर्देशक पर फूटा है। गंगेश्वर का दावा है कि फिल्म सेट पर एंबुलेंस का भी इंतजाम नहीं था, जबकि कई बार इसकी डिमांड की जा चुकी है। गंगेश्वर ने संजय लीला भंसाली को नोटिस भेजने का भी निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भंसाली के सेट से इस तरह की खबरें आ चुकी है। सेट पर वर्कर्स की सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते है।

[@ 2016:जाते-जाते एक और सेलिब्रिटी ब्रेकअप, अब सौंदर्या-रजनीकांत...]

यह भी पढ़े

Web Title-Accident on Bhansali padmavati set one painter dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: accident on bhansali padmavati set, sanjay leela bhansali, deepika padukone, social media, padmavati movie, bollywood latest news, bollywood gossip, entertainment, padmavati latest news, ranbir singh, shahid kapoor, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved