• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत में दिखा ग्रहण,इंडोनेशिया में अंधेरा

नई दिल्ली। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्से में दिखाई दिया। भारत में आंशिक सूर्यग्रहण की शुरूआत सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 9 बजे तक यह पूरी तरह से खत्म हो गया। नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों में सबसे लंबा ग्रहण देखा गया। कोलकाता में सुबह 5.51 से लेकर 6.06 तक आंशिक ग्रहण देखने को मिला।सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार को इंडोनेशिया में अंधेरा छा गया। पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा ईस्ट एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में नजर आया। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा गुवाहाटी-कोलकाता में देखा गया। वाराणसी जैसे शहरों में भी आंशिक असर देखने को मिला। ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है, इसलिए कुंभ पर इसका प्रभाव ज्यादा प़डेगा। पूर्ववर्ती व परवर्ती राशियों- मकर व मीन को भी यह प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाता है, इसलिए इन राशियों के जातक व गर्भवती महिलाएं ग्रहण व सूतक के समय सावधानी बरतें।
क्या करें गर्भवती महिलाएं:-
-ग्रहण व सूतक अवधि में घर से बाहर न निकलें।
-ग्रहण को देखने की कोशिश न करें।
-भगवान का जप-ध्यान करें।
राशियों पर प्रभाव:-

यह भी पढ़े

Web Title-Wednesday solar eclipse, keep these things in mind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wednesday, solar eclipse, keep these, things, mind,
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved