भारत में दिखा ग्रहण,इंडोनेशिया में अंधेरा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 09 मार्च 2016, 08:43 AM (IST)

नई दिल्ली। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्से में दिखाई दिया। भारत में आंशिक सूर्यग्रहण की शुरूआत सुबह करीब 5.30 बजे हुई। 9 बजे तक यह पूरी तरह से खत्म हो गया। नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों में सबसे लंबा ग्रहण देखा गया। कोलकाता में सुबह 5.51 से लेकर 6.06 तक आंशिक ग्रहण देखने को मिला।सूर्य ग्रहण के कारण बुधवार को इंडोनेशिया में अंधेरा छा गया। पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा ईस्ट एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में नजर आया। भारत में सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा गुवाहाटी-कोलकाता में देखा गया। वाराणसी जैसे शहरों में भी आंशिक असर देखने को मिला।
ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है, इसलिए कुंभ पर इसका प्रभाव ज्यादा प़डेगा। पूर्ववर्ती व परवर्ती राशियों- मकर व मीन को भी यह प्रभावित करेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाता है, इसलिए इन राशियों के जातक व गर्भवती महिलाएं ग्रहण व सूतक के समय सावधानी बरतें।

क्या करें गर्भवती महिलाएं:-

-ग्रहण व सूतक अवधि में घर से बाहर न निकलें।

-ग्रहण को देखने की कोशिश न करें।

-भगवान का जप-ध्यान करें।

राशियों पर प्रभाव:-

मेष : संतान पक्ष विषयक सावधानी बरतें।

वृष : शत्रुओं से सावधान।

मिथुन : संपत्ति लाभ की संभावना।

कर्क : आकस्मिक लाभ के आसार।

सिंह : दांपत्य जीवन में सावधानी बरतें।

कन्या : ग्रहण से लाभ की संभावना।

तुला : पारिवारिक विवाद से बचें।

वृश्चिक : व्यापार व नौकरी में लाभ।

धनु : निर्णय विषयक सावधानी।

मकर : सभी क्षेत्रों में सावधानी।

कुंभ : विशेष सावधानी की जरूरत।

मीन : दांपत्य व प्रेम संबंधी परेशानी।

वैज्ञानिक मान्यता:-
सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रूव प्रभावित होते हैं। इसलिए यह अवधि ऋणात्मक मानी जाती है। सूर्य से अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं, इसलिए सूर्यग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। (आईएएनएस/आईपीएन)