विश्व भर में अनेक संकटों की जड़ में बुनियादी रूप से सत्ता या शक्ति का सवाल ही छिपा है: ताक़त किसके हाथों में है और किसे इससे वंचित रखा गया है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मंगलवार को कहा कि अपने समुदायों और देशों में शान्ति स्थापना में महिलाओं का योगदान केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि उनकी सार्थक भागेदारी से शान्ति प्रक्रिया के सफल होने की सम्भावना बढ़ जाती है. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव 1325 के विषय पर बुलाई गई बैठक में सदस्य देशों को सम्बोधित किया. वर्ष 2000 में पारित हुए प्रस्ताव 1325 में हिंसक टकरावों की रोकथाम व समाधान में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता दी गई है. इस प्रस्ताव में युद्धरत पक्षों से, महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, और शान्ति प्रक्रियाओं में महिलाओं की पूर्ण भागेदारी का आहवान किया गया है.यूएन प्रमुख ने कहा कि लैंगिक समानता केवल अधिकारों तक सीमित विषय नहीं है. शक्ति का यह असन्तुलन, असमानता के सबसे प्राचीन व सार्वभौमिक रूप में दिखाई देता है, महिलाओं व पुरुषों के बीच में असमानता. यह न्यायसंगत और चिरस्थाई शान्ति के निर्माण के केन्द्र में भी है. मगर फिर भी महिलाएँ, शान्ति वार्ताओं में अनुपस्थित हैं, शान्तिनिर्माताओं के रूप में उनकी भूमिका को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाता है और वे हिंसक टकरावों के नर्क में फँसी हुई हैं और भयावह हिंसा को झेल रही हैं. महासचिव के अनुसार, दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया सबसे अधिक संख्या में हिंसक टकरावों से जूझ रही है: ग़ाज़ा से यूक्रेन, सूडान, म्याँमार और अन्य स्थानों तक. किसी सशस्त्र टकराव के 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली महिलाओं व लड़कियों की संख्या में तेज़ वृद्धि हुई है.महिलाओं के विरुद्ध हिंसक संघर्ष सम्बन्धी यौन हिंसा के मामलों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है और उनके साथ भेदभाव, दुर्व्यवहार व हिंसा के मामले बढ़े हैं.अहम तथ्य:यूएन महासचिव की नवीनतम रिपोर्ट दर्शाती है कि युद्ध, महिलाओं व लड़कियों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है.2025 में 37 हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे गए, जिनमें हर चार में से एक महिला या लड़की हैं. 2021 की तुलना में यह आँकड़ा दोगुना हो गया है.हिंसक टकराव वाले इलाक़ों में हर दिन कम से कम 25 महिलाओं व लड़कियों की जान जा रही है.75 करोड़ से अधिक लड़कियाँ व महिलाएँ, किसी सक्रिय टकराव के 50 किलोमीटर के दायरे में रहने के लिए मजबूर हैं. 2024 की तुलना में यह संख्या चार करोड़ अधिक है.जैसे-जैसे आम नागरिकों की मौतें बढ़ रही हैं, यौन हिंसा मामलों में भी उछाल आ रहा है, जबकि महिलाओं को अब भी शान्ति वार्ताओं से दूर रखा जाता है. महिलाओं की भूमिकायूएन प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि जब महिलाएँ शान्ति प्रक्रिया में सार्थक ढंग से हिस्सा लेती हैं, तो उसके सफल होने की सम्भावना बढ़ती है. यूएन प्रमुख ने बताया कि 110 से अधिक देशों ने महिलाएँ, शान्ति व सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रीय कार्रवाई योजनाओं को अपनाया है, जोकि सकारात्मक प्रगति है.“स्थिरता को हासिल करना अधिक सम्भव हो जाता है, जब महिलाओं के पास भी अपने समुदायों के भविष्य को आकार देने का समान अवसर होता है. जब महिलाएँ व लड़कियाँ बिना किसी भय व हिंसा के जी सकती हैं तो समाज और अधिक मज़बूत व सहनसक्षम बनते हैं.”इसके मद्देनज़र, यूएन महासचिव ने तीन क्षेत्रों में तत्काल क़दम उठाने पर बल दिया, ताकि प्रस्ताव 1325 के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके: पहला, इस प्रस्ताव के बुनियादी वादे को साकार करना होगा: शान्ति वार्ता की हर मेज़ पर महिलाओं की मौजूदगी और हर एक शान्ति समझौते में उनकी आवश्यकताओं का ध्यान.दूसरा, हिंसक संघर्ष से प्रभावित इलाक़ों में महिला संगठनों और जबरन विस्थापन से निपटने के लिए प्रयासरत संगठनों के लिए वित्तीय संसाधनों को मुहैया कराया जाना होगा. तीसरा, महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हिंसा के लिए शून्य सहिष्णुता बरती जानी होगी. लिंग-आधारित हिंसा से लेकर हिंसक टकराव सम्बन्धी यौन हिंसा तक.
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope