विश्व भर में लोगों के लिए बेहतर आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई कल्पनाओं और सरकारों, शहरों व समुदायों से एक नए रोडमैप की दिशा में बढ़ने के आग्रह के साथ अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित ‘विश्व शहरी मंच’ के 13वें सत्र का समापन हो गया है. इस फ़ोरम के दौरान वैश्विक आवास संकट से प्रभावित अरबों लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के लिए सामूहिक समाधानों पर चर्चा हुई.
बाकू में आयोजित इस फ़ोरम में 57 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जोकि इसके इतिहास में सबसे अधिक संख्या है. ‘बाकू कार्रवाई पुकार’ को 176 देशों की आवाज़ों से आकार दिया गया है, जोकि एक साझा मार्ग को प्रदर्शित करती है.
Tweet URL
अहम बिन्दुआवास को प्रणाली के रूप में पुनर्निर्धारित करना: घरों को भूमि, बुनियादी ढाँचे, परिवहन, सेवाओं और आर्थिक अवसरों से जोड़ना, न कि उन्हें अलग-थलग रूप से देखना
आपस में गुंथे हुए दबावों का सामना करना: बढ़ती लागत व भूमि से जुड़ी कयासबाज़ी लेकर, विस्थापन, कमज़ोर प्रशासनिक व्यवस्था और जलवायु व्यवधानों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत, व्यक्ति केन्द्रित समाधानों की तलाश करना
आवास व्यवस्था व जलवायु न्याय को एक साथ जोड़कर देखना: सबसे सम्वेदनशील परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे समुदायों के सामने बाढ़, अत्यधिक गर्मी व पर्यावरणीय जोखिमों को समझना
जलवायु सहनसक्षम आवास व्यवस्था का स्तर बढ़ाना: प्रकृति-आधारित समाधानों, पुराने ढाँचों में बेहतरी के लिए नई प्रणाली सम्बन्धी बदलाव, अनौपचारिक बस्तियों में सुविधाओं के स्तर में वृद्धि और आपदा से निपटने की बेहतर तैयारी करना
संकल्पों को कार्रवाई में बदलना: बहुस्तरीय शासन को मज़बूती, वित्तीय संसाधनों में विस्तार, बेहतर डेटा की उपलब्धता और स्थानीय समुदाय की अगुवाई में समाधानों को समर्थन देनाशहरों के बिना कोई रास्ता नहींयूएन उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने विश्व शहरी मंच के 13 सत्र के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि टिकाऊ विकास के 2030 एजेंडा को हासिल करने के लिए, सतत शहरीकरण व पर्याप्त आवास के बिना कोई मार्ग नहीं है.उन्होंने कहा कि समावेशी, सुदृढ़ और सर्वजन के लिए सुरक्षित आवास व अवसर मुहैया कराने वाले शहरों को आकार देना, अब एक अहम ज़िम्मेदारी है. और इस प्रक्रिया में किसी को भी पीछे नहीं छूटने देना होगा.17-22 मई तक आयोजित इस फ़ोरम का आयोजन, यूएन पर्यावास संगठन (UN Habitat) ने अज़रबैजान सरकार की साझीदारी में किया, जिसमें 176 देशों के 57 हज़ार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 हज़ार लोगों ने ऑनलाइन माध्यमों के ज़रिए शिरकत की. 11 राष्ट्राध्यक्ष, 88 मंत्री और 130 मेयर भी इस फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए बाकू पहुँचे. सप्ताह के दौरान कुल 579 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि शहरी ऐक्सपो में भी हज़ारों लोग पहुँचे. 865 पत्रकारों ने इस फ़ोरम से जुड़ी जानकारी लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुँचाई.
© UN-Habitat/Togrul
यूएन उप महासचिव आमिना मोहम्मद ने अज़रबैजान के बाकू में 13वें विश्व शहरी मंच के समापन कार्यक्रम में प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया.
घर, गरिमा की पहचानयूएन उप प्रमुख ने बताया कि निर्धनता, असमानता, जलवायु परिवर्तन, हिंसक टकराव, अस्थिरता, समेत हर एक बड़ी वैश्विक चुनौती का आवास संकट एक बड़ा हिस्सा है.“पर्याप्त आवास से स्वच्छ जल और साफ़-सफ़ाई मिलती है. खाना पकाने के लिए, कमरे में तापमान व प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है. यह पहुँच होने के बारे में है. सुरक्षा. वहाँ रहने की अवधि की सुरक्षा.”उप महासचिव आमिना मोहम्मद के अनुसार, शहर, प्राथमिकताओं के ताने-बाने हैं, और वे स्थल हैं, जहाँ मानव गरिमा की शुरुआत होती है.आवास के लिए निर्णायक क्षणयूएन पर्यावास एजेंसी की कार्यकारी निदेशक ऐनाक्लॉडिया रॉसबाख ने बताया कि बाकू फ़ोरम ने तत्काल कार्रवाई की अहमियत को दर्शाते हुए एक शक्तिशाली, एकजुट सन्देश दिया है.“हम आवास के भविष्य के लिए एक निर्णायक क्षण में हैं. हम आराम से बैठने और कोई क़दम न उठाने का अब और जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं.”आवास प्रणालियाँ, असमानता, रीयल ऐस्टेट कयासबाज़ी, कमज़ोर प्रशासनिक व्यवस्था, तेज़ शहरीकरण, विस्थापन और जलवायु संकट के कारण भीषण दबाव में हैं. यूएन एजेंसी प्रमुख ने कहा कि आवास बाज़ार, लोगों की आवश्यकताओं को पूरा कर पाने में विफल हो रहे हैं. रहन सहन से बाहर, अपर्याप्त, असुरक्षित और पहुँच से बाहर व्यवस्थाओं में अरबों डॉलर फूंके जा रहे हैं. उन्होंने ध्यान दिलाया कि बाकू फ़ोरम ने यह स्पष्ट किया है कि आवास, केवल बाज़ार में मिलने वाली कोई वस्तु नहीं है. यह एक मानवाधिकार भी है.प्रतिबद्धता से वास्तविकता तक
© Unsplash/Nerea Martí Sesarin
सार्वजनिक हरित स्थलों को बढ़ावा देने से जैवविविधता, जलवायु, स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता पर बेहतर असर होता है.
विश्व शहरी मंच के दौरान आयोजित चर्चाओं में मोटे तौर पर यह सहमति बनी कि राजनैतिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ व्यावहारिक समाधानों की भी आवश्यकता है. यूएन विकास कार्यक्रम (UNDP) की प्रमुख फ़्रैंसीन पिकअप ने यूएन न्यूज़ को बताया कि वित्तीय संसाधानों तक पहुँच बनाना, एक बड़ी चुनौती है, विशेष रूप से छोटे व मध्यम दर्जे के शहरों के लिए.उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब में एक परियोजना का उल्लेख किया, जहाँ सार्वजनिक सब्सिडी, वित्तीय मदद में छूट और निजी निवेश के ज़रिए निम्न- और मध्य-आय वाले परिवारों तक आवास पहुँचाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ, शासन व्यवस्था भी अहम है, चूँकि पहले योजना बनाने और फिर उसे अमल में लाने की क्षमता होनी चाहिए.भारत में यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने बताया कि देश में विशाल पैमाने पर बदलाव आकार ले रहे हैं. “भारत की शहरी कायापलट, हमारे दौर में सबसे विशालतम व सबसे अहम विकास यात्राओं में से है.” उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र, पहुँच के भीतर आवास व्यवस्था से लेकर, जलवायु सहनसक्षम निर्माण और परिवहन व डेटा-आधारित शहरी नियोजन को समर्थन दे रहा है.रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर प्रीज़नर ने अनेक यूएन एजेंसियों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि “एक साथ मिलकर, इस यात्रा को समर्थन देने में यूएन प्रणाली गर्वित महसूस करती है.” बीता जा रहा है समयउप महासचिव आमिना मोहम्मद ने बाकू में जुटे प्रतिनिधियों को बताया कि जल्द से जल्द क़दम उठाने के एहसास को यहाँ महसूस किया जा सकता है. टिकाऊ विकास लक्ष्यों के 2030 एजेंडा को पूरा करने के लिए समयसीमा नज़दीक आती जा रही है और इसलिए बदलाव की गति में भी तेज़ी लाए जाने की आवश्यकता है.“नए दशक के लिए नया शहरी एजेंडा, पिछले दशक की तरह नहीं दिख सकता है.”“हमें और अधिक महत्वाकाँक्षा की आवश्यकता है. और अधिक वित्त पोषण की. और अधिक जलवायु कार्रवाई व सहनसक्षमता की. कहीं अधिक राजनैतिक तेज़ी की.”विश्व शहरी मंच का अगला सत्र (WUF14), मैक्सिको में 2028 में आयोजित होगा, और 2030 के सत्र की मेज़बानी के इच्छुक यूएन सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है.
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope