भारत के झारखंड प्रदेश की तन्नू कुमारी कभी मानती थीं कि लड़कियों पर लगाई गई पाबन्दियाँ सामान्य हैं. लेकिन एक चित्रकथा श्रृँखला ने उनकी सोच बदल दी. अब वह घर में असमान व्यवहार पर सवाल उठाती हैं, अपने गाँव में लड़कियों के अधिकारों पर बोलती हैं और अन्य लड़कियों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं. सत्रह वर्षीय तन्नू कुमारी आज बड़े आत्मविश्वास से बात करती हैं. लेकिन क़रीब दो साल पहले, जब वह काँके स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में दाख़िल हुई थीं, तो वह शर्मीली और चुप रहने वाली लड़की थीं.आज झारखंड के राँची शहर के इस स्कूल में तन्नू मंच पर अपने आत्मविश्वास और घर व समुदाय में भेदभाव के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए जानी जाती हैं.उनकी यह यात्रा एक चित्रकथा श्रृँखला के कुछ पन्नों से शुरू हुई.पन्नों के बीच मिले सबक़जब तन्नू ने पहली बार 'आधा फुल' पुस्तिका पढ़ी, तो उन्हें अन्दाज़ा नहीं था कि यह चित्रकथा श्रृँखला उनकी अपनी ज़िन्दगी को देखने का नज़रिया बदल देगी. यह श्रृँखला सरकार के समर्थन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) व ‘डव आत्मसम्मान कार्यक्रम’ की साझेदारी में विकसित की गई है.आधा फुल में ऐसे युवाओं की कहानियाँ हैं, जो रोज़मर्रा के भेदभाव और अन्याय का सामना करते हैं. इनमें ऐसी लड़कियाँ भी हैं, जो परम्पराओं को चुनौती देती हैं, भेदभाव के ख़िलाफ़ बोलती हैं और तब भी आवाज़ उठाती हैं, जब बड़े लोग उनकी बात को नज़रअन्दाज़ कर देते हैं.तन्नू कहती हैं, “मुझे समझ में आया कि समाज मुझे जो बहाने दे रहा था - सुरक्षा, परम्परा, ज़िम्मेदारी - वे असल में मेरी सुरक्षा के लिए नहीं थे. वे मुझे चुप रखने के लिए थे.” इससे पहले तक, तन्नू ने यह मान लिया था कि उनके छोटे भाई का गाँव के निजी स्कूल में पढ़ना और उनका व उनकी बहन का सरकारी आवासीय स्कूल भेजा जाना सामान्य बात है. उनके माता-पिता कहते थे कि लड़कियों के लिए पड़ोसी मोहल्लों से गुज़रकर साइकिल चलाकर स्कूल जाना सुरक्षित नहीं है.यह सोच नई नहीं थी. उनकी माँ रत्ना देवी को भी कक्षा 9 के बाद स्कूल से हटा दिया गया था, जबकि उनके भाइयों ने अपनी शिक्षा जारी रखी. वजह वही थी - स्कूल जाने का रास्ता “असुरक्षित” माना गया था.तन्नू कहती हैं, “मैंने कभी यह पूछने के बारे में सोचा ही नहीं. मुझे लगता था कि दुनिया बस ऐसी ही होती है.”रूढ़िवादी सोच को चुनौतीचित्रकथा की कहानियों और स्कूल में हुए नाट्य सत्रों में निभाई भूमिकाओं ने तन्नू को अपनी बात कहने का साहस दिया. उन्होंने परिवार के पुराने फ़ैसलों पर सवाल उठाने शुरू किए - सबसे पहले शिक्षा को लेकर.तन्नू ने अपने ही परिवार से पूछा कि केवल उनके भाई से कॉलेज जाने की उम्मीद क्यों की जा रही है, और उन्हें व उनकी बहन को कम पर समझौता क्यों करना चाहिए. उनकी माँ ने उनकी बात सुनी. बाद में उनके पिता, जो शुरू में तैयार नहीं थे, वे भी मान गए. © UNICEF/Anindito Mukherjee तन्नू अपने स्कूल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में आधा फ़ुल चित्रकथाओं पर आधारित रोल-प्ले प्रस्तुतियों में शानदार प्रदर्शन करती हैं. तन्नू ने छोटे-छोटे दिखने वाले भेदभाव पर भी सवाल उठाए. जब उनकी दादी ने उनके साँवले रंग पर टिप्पणी की, तो तन्नू ने शान्त भाव से कहा, “हमारे परिवार में कोई न कोई तो ऐसा होगा जो मेरी तरह दिखता होगा.” यह सीधा-सा जवाब उनकी दादी को सोचने पर मजबूर कर गया.घर में तन्नू और उनकी बहन ने अपने पिता से शराब पीने के बारे में भी बात की, जिसकी वजह से परिवार में तनाव होता था. उनके पिता ने अब शराब छोड़ दी है.मंच से समाज तकशिक्षकों ने जल्द ही तन्नू के अभिनय और बोलने की क्षमता को पहचान लिया. शुरुआत में वह झिझकती थीं, लेकिन बाद में उन्हें आधा फुल चित्रकथा पर आधारित राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता कहती हैं, “तन्नू में आया बदलाव असाधारण है. जब वह पहली बार आई थी, तो बहुत कमज़ोर और डरी हुई थी. अब वह सैकड़ों लोगों के सामने खड़ी होकर मंच को अपना बना लेती है.”यह बदलाव केवल मंच तक सीमित नहीं रहा. तन्नू ने अपनी एक मित्र की माँ को समझाया कि वे अपनी बेटी को कक्षा 10 के बाद भी शिक्षा जारी रखने दें. वह गाँव की लड़कियों को बाल विवाह पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करती हैं और अपनी सहेलियों को समझाती हैं कि उनका महत्व दूसरों की राय से तय नहीं होता.न्याय का सपनातन्नू के सपने अब उनके गाँव से कहीं आगे तक जाते हैं. अपने आसपास ज़मीन-जायदाद से जुड़े विवादों और महिलाओं की चुपचाप सहन की गई पीड़ा को देखकर, वह वकील बनना चाहती हैं.तन्नू कहती हैं, “लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानना चाहिए. मैं उन लोगों के साथ खड़ी होना चाहती हूँ, जो अपने लिए खड़े नहीं हो पाते.”आधा फुल चित्रकथा को आत्मसम्मान बढ़ाने और रूप-रंग से जुड़ी रूढ़ियों को चुनौती देने के लिए तैयार किया गया था. लेकिन तन्नू के लिए यह बदलाव की शुरुआत बन गई - ऐसी शुरुआत, जिसने उन्हें अपने घर, स्कूल और गाँव में आवाज़ उठाने का साहस दिया.प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता कहती हैं, “ये लड़कियाँ प्रदेश के बेहद दूर-दराज़ इलाक़ों से आती हैं, जहाँ उनका बाहरी दुनिया से बहुत कम परिचय होता है. लेकिन आज तन्नू अपने माता-पिता, अपनी दोस्तों, यहाँ तक कि हमें भी सिखा रही है.” काँके में शाम ढल रही है और तन्नू अपने अगले नाटक का अभ्यास कर रही हैं. उनकी आवाज़ स्कूल के आँगन में गूंजती है. जो कहानी कभी चित्रकथा के पन्नों तक सीमित थी, वह अब बदलाव की आवाज़ बन गई है - और साबित कर रही है कि चित्रों एवं संवादों से भी समानता की राह खोली जा सकती है.यह लेख पहले यहाँ प्रकाशित हुआ.
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope