दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी कस्बों और शहरों में रहती है, जोकि जलवायु संकट के लिए ज़िम्मेदार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लगभग 70 प्रतिशत के लिए ज़िम्मेदार हैं. इसके मद्देनज़र, ब्राज़ील में शहरी इलाक़ों को नया आकार देने के लिए एक ऐसी डिज़ाइन पहल को अपनाया जा रहा है, जिससे कम कार्बन वाले, हरित शहरों के निर्माण को नई दिशा मिल सकती है. यह कहना ग़लत नहीं होगा कि शहरों के पारम्परिक विकास का तरीक़ा धरती के लिए अनुकूल नहीं रहा है. कमज़ोर या अपर्याप्त योजना के कारण बाढ़, ऊष्मा द्वीप प्रभाव (जहाँ घनी आबादी वाले इलाक़े ग्रामीण क्षेत्रों से कहीं ज़्यादा गर्म हो जाते हैं), और पानी की कमी जैसी समस्याएँ पैदा हुई हैं.इसी बीच शहर, भोजन और प्रकृति से दूर होते चले गए हैं. शहरी जीवन और खेती की ज़मीन के बीच बढ़ती दूरी ने वनों की कटाई, उत्सर्जन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता में कमी को बढ़ावा दिया है. लेकिन मार्सिया मिकाई और उनके सहयोगियों का मानना है कि इस असन्तुलित शहरी फैलाव का एक समाधान है, जिसे वे 'ऐग्रीहुड' कहते हैं.उनकी कम्पनी, Pentagrama Projetos em Sustentabilidade e Regeneração, शहरी विकास को नया नज़रिया दे रही है, ताकि शहरों के फैलाव के बावजूद पारिस्थितिक तंत्रों की बहाली में मदद हो, जलवायु सहनसक्षमता बढ़े और स्वस्थ समुदायों का निर्माण हो सके.Pentagrama की टीम ब्राज़ील के कई शहरों में इन विचारों को ज़मीन पर लागू कर रही है. ख़ासतौर पर साओ पाउलो में, जहाँ 2.2 करोड़ लोगों वाला महानगरीय क्षेत्र खेती की ज़मीन और जंगलों पर दबाव बढ़ा रहा है, और शहरी व ग्रामीण इलाक़ों की सीमाएँ लगातार धुंधली होती जा रही हैं. © Belterra/Bo Wang ब्राज़ील के दक्षिणी बाहिया में कृषि-वन उत्पादों की प्रदर्शनी. हरित और लाभकारीवह कहती हैं, “मैं दशकों से कृषि-वन प्रणालियों के वित्तीय मॉडल का अध्ययन कर रही हूँ. अपने शोध में मैंने पाया है कि ऐग्रीहुड काफ़ी लाभदायक हो सकता है."“कई लोग खाद्य सुरक्षा को लेकर चिन्तित हैं. वे ऐसी जगह रहना चाहते हैं, जहाँ अच्छे साझा क्षेत्र हों और समुदाय की भावना हो. जब मैं उन्हें दिखाती हूँ कि ऐसे मोहल्ले कैसे दिख सकते हैं, तो वे प्रभावित हो जाते हैं.”मार्सिया मिकाई का यह मॉडल अनियंत्रित शहरी फैलाव को रोकने पर केन्द्रित है. इसके तहत उस क्षतिग्रस्त ज़मीन की पुनर्बहाली की जाती है, जिसे अक्सर गहन पशु चराई जैसे तौर-तरीक़ों के बाद छोड़ दिया गया होता है.ऐग्रीहुड (एक शब्द जिसका इस्तेमाल पहले अमेरिका में आवासीय परियोजनाओं के प्रचार के लिए किया गया था) के इस रूप में ज़मीन की पुनर्बहाली इस तरह की जाती है कि ये नए तरह के शहरी क्षेत्र प्रकृति के साथ तालमेल में विकसित किए जाएं. इससे वे प्राकृतिक वातावरण का ही हिस्सा बन जाते हैं. © Belterra/Renato Stockler ब्राज़ील में कोको की खेती पर काम करती कृषि-वनिकी टीम. प्रकृति के साथ समन्वयस्थानीय और खाने योग्य पौधों व पेड़ों को फिर से लगाया जाता है, जिससे शहर ठंडे रहते हैं, सतही जल का बहाव धीमा पड़ता है और बाढ़ का ख़तरा कम होता है. इससे भूजल भंडार भी दोबारा भरते हैं.शहरों से बाहर हो चुकी संकटग्रस्त प्रजातियों को यहाँ नया आश्रय मिलता है. साझा हरित स्थान लोगों को उनके भोजन और समुदाय से फिर जोड़ते हैं. जैव-विविध वातावरण हवा से कार्बन को सोखता है, जिससे शहरी विकास सीधे जलवायु कार्रवाई में बदल जाता है.मार्सिया मिकाई कहती हैं, “ऐग्रीहुड के कई फ़ायदे हैं. ये पानी बचाते हैं, जैव-विविधता की रक्षा करते हैं और लोगों को स्थानीय स्तर पर उगाया गया भोजन उपलब्ध कराते हैं. हम इन्हें ऐसे स्थानों के रूप में देखते हैं, जहाँ युवा, बुज़ुर्ग, अमीर व कम आय वाले लोग साथ रहते हैं और जुड़ते हैं.“हो सकता है मैं थोड़ी रोमांटिक हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमारी वास्तविकता बन सकता है.”‘अदृश्य ख़तरा’ब्राज़ील के ब्राज़ीलिया और क्यूरितीबा में चल रहे ऐग्रीहुड प्रयोग संयुक्त राष्ट्र की इस दलील को मज़बूत करते हैं कि प्रकृति के अनुकूल निवेश से पर्यावरण और अर्थव्यवस्था, दोनों को लाभ मिलता है.इसी महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने प्रकृति के लिए वित्त की स्थिति रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, उपयोगिता सेवाएँ, जीवाश्म ईंधन और निर्माण जैसे पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाने वाले क्षेत्रों में होने वाला निवेश, ऐग्रीहुड जैसे प्रकृति-अनुकूल समाधानों पर किए गए निवेश से 30 गुना ज़्यादा है.यूनेप की जलवायु वित्त इकाई के प्रमुख ईवो मुल्डर कहते हैं कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर रोक लगाना ज़रूरी है. उनके शब्दों में, “वास्तविक ख़तरा पानी के नीचे छिपे हिमखंड जैसा है. हालाँकि प्रकृति-विरोधी ख़र्च हमारी अर्थव्यवस्थाओं को चला रहा है, अन्ततः यही उन्हें डुबो देगा.” © Belterra/Renato Stockler ब्राज़ील दक्षिणी बाहिया में कृषि-वनिकी प्रणाली का रखरखाव किया जा रहा है. ‘संरक्षण क्षेत्रों से परे’ईवो मुल्डर का मानना है कि रिपोर्ट में नीतिगत सुधारों की बात करने के साथ-साथ, हमें प्रकृति को देखने का अपना नज़रिया भी बदलना होगा.वे कहते हैं, “अक्सर लोग प्रकृति को बाड़ों से घिरे राष्ट्रीय उद्यानों जैसे साफ़-सुथरे इलाक़ों के रूप में देखते हैं. लेकिन ज़रूरत इस बात की है कि प्रकृति को अपने रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बनाया जाए. शहरों को इस तरह डिज़ाइन किया जाए कि वे चरम मौसम का सामना कर सकें, ताकि तेज़ बारिश के समय हमारी सड़कों और घरों में पानी न भरे.”ईवो मुल्डर के अनुसार, यह सोच केवल अचल सम्पत्ति, पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्रों के नेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आम लोगों तक भी पहुँचना ज़रूरी है.“भूराजनैतिक अनिश्चितता के इस दौर में लोग दुनिया को लेकर काफ़ी निराश महसूस करते हैं. लेकिन उन्हें एक सकारात्मक विकल्प की कल्पना करनी होगी. उदाहरण के तौर पर, अगर न्यूयॉर्क में ज़्यादा प्रकृति-आधारित समाधान अपनाए जाएँ, तो वह शहर कैसा दिखेगा?“वहाँ ज़्यादा हरित क्षेत्र होंगे. गर्मियों में एयर कंडीशनिंग की ज़रूरत कम पड़ेगी. इससे उत्पादकता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था भी फल-फूल सकेगी.”पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली• Pentagrama Projetos em Sustentabilidade e Regeneração की एग्रीहुड परियोजनाओं को UNEP के BioCidades Empreendedoras कार्यक्रम का समर्थन प्राप्त है. यह एक ऐसी पहल है, जो साओ पाउलो और क्यूरितीबा में शहरी जलवायु सहनशीलता पर काम कर रहे 50 शुरुआती चरण के उद्यमियों को सहयोग देती है.• BioCidades Empreendedoras को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, Bridge for Billions और Instituto Legado का समर्थन प्राप्त है. ये संगठन सामाजिक उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं.• यह परियोजना पारिस्थितिकी तंत्र बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र दशक से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य धरती का दोहन करने वाली नीतियों से हटकर, प्राकृतिक दुनिया की पुनर्बहाली करना है.
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope