गोवा में हुए अन्तरराष्ट्रीय पर्पल फ़ेस्ट 2025 में विकलांगजन के समावेशन की चर्चा, नीतियों से आगे बढ़कर सीधे आपदा क्षेत्रों तक पहुँची. वहीं, जहाँ कुछ सेकंड जीवन और मृत्यु के बीच का अन्तर तय कर देते हैं. मूल प्रश्न स्पष्ट था - आपदा के समय विकलांगजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी पीछे नहीं छूट जाए. व्हीलचेयर का उपयोग करने वाले सेयोमदेब मुखर्जी के लिए यह सवाल बेहद व्यक्तिगत है. उन्हें आज भी याद है, जब वे 18 साल के थे और कोलकाता में उनके घर के पास एक गोदाम में आग लग गई थी. वे कहते हैं, “लोग चिल्ला रहे थे कि बाहर निकलो. वे मुझे बचाना चाहते थे, लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि यह किया कैसे जाए.”उनके अनुसार, यह समस्या विकलांगता की नहीं बल्कि व्यवस्था और डिज़ाइन की थी. अगर आपदा प्रबंधन कर्मियों को विकलांग व्यक्तियों की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जाए, तो इसमें अतिरिक्त समय नहीं लगता. बस अतिरिक्त जागरूकता चाहिए. सेयोमदेब को, वर्षों बाद, कोविड-19 तालाबन्दी के दौरान नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. फिज़ियोथैरेपी रुक गई, दवाइयाँ मिलना मुश्किल हो गया और भोजन की कमी होने लगी. वो बताते हैं, “देखभाल कर्मियों पर निर्भर रहने वाले मुझ जैसे लोगों के लिए, सामाजिक दूरी बनाए रखना असम्भव था. जब आपको शारीरिक रूप से मदद की ज़रूरत होती है, तो बिना मानव सम्पर्क के जीना सम्भव नहीं होता.”उनकी कहानी यह याद दिलाती है कि विकलांगजन का समावेशन कोई दया नहीं, बल्कि मज़बूत व्यवस्था की ज़रूरत है. उन्होंने कहा, “किसी भी आपदा में सबसे ज़रूरी चीज़ है जानकारी. घबराहट डर से नहीं, बल्कि ख़ामोशी से पैदा होती है.” © UN News/Rohit Upadhyay वैश्विक दक्षिण से सीखइस सत्र में एशिया के विभिन्न देशों ने विकलांगजन के समावेशी आपदा प्रबंधन के ज़रिए सहनसक्षमता निर्माण के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए.UNDP थाईलैंड की निकाकर्न कवीवोरायन ने आगाह करते हुए कहा कि आपदाओं के दौरान विकलांग व्यक्तियों की मृत्यु का ख़तरा सामान्य आबादी की तुलना में चार गुना तक अधिक होता है. “आपदाएँ सभी को प्रभावित करती हैं, लेकिन असर सभी पर समान नहीं होता.”इसी समझ के साथ थाईलैंड में अब स्कूलों में समावेशी निकासी अभ्यास कराया जाता है, ताकि श्रवण, गतिशीलता या बौद्धिक विकलांगता वाले बच्चे भी आपात स्थिति में ठीक तरह प्रतिक्रिया दे सकें.मालदीव से विकलांगता परिषद की अध्यक्ष फ़ातिमा इब्राहीम ने बताया कि वहाँ के द्वीपीय समुदाय अब सामुदायिक आधारित आपदा प्रबंधन योजनाएँ तैयार कर रहे हैं. “हर द्वीप की अपनी योजना है, जिसमें स्कूल, परिषदें और स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं.” स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार, निकासी और मनो-सामाजिक सहायता का प्रशिक्षण दिया जाता है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि विकलांग व्यक्ति भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हों. © UN News/Rohit Upadhyay उन्होंने माना कि चुनौतियाँ अब भी बनी हुई हैं. “हमारी योजनाओं में समावेशी संचार रणनीतियाँ तो दर्ज हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन हर जगह नहीं होता. हमें मज़बूत डेटा और स्थानीय स्तर पर सख़्त अमल की ज़रूरत है.”सन्देश स्पष्ट था - वास्तविक तैयारी की बुनियाद सामुदायिक भागेदारी और समावेशी डेटा ही हैं.भूटान के पहाड़ी इलाक़ों से विकलांग व्यक्तियों की संस्था (DPO भूटान) के प्रतिनिधि योंतेन जामेशो ने बताया कि वहाँ की सबसे बड़ी चुनौती भौगोलिक है. “हमारे पहाड़ सुंदर हैं, लेकिन ख़तरनाक भी. यहाँ भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, भूकम्प और जंगल की आग आम हैं. व्हीलचेयर का उपयोग करने वालों के लिए निकासी मार्ग लगभग असम्भव हैं.”भूटान की सरकार और DPO भूटान अब बचाव दलों को विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं, शरण स्थलों तक पहुँच की समीक्षा कर रहे हैं, और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि शुरुआती चेतावनी प्रणालियों में सांकेतिक भाषा और सरल दृश्य प्रारूप शामिल हों. जामेशो ने स्पष्ट किया, “हमें शुरुआत से ही योजना का हिस्सा बनना होगा, परिणाम के बाद नहीं.” भारत में समावेशी व्यवस्था की दिशाभारत में केरल जैसे प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी हैं. 2015 में केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने विकलांगता-विशेष जनगणना कराई और उसके आधार पर एआई-आधारित चेतावनी प्रणालियाँ, व्हाट्सएप पर सांकेतिक-भाषा सन्देश, और कुडुम्बश्री जैसे सामुदायिक नैटवर्क का इस्तेमाल करना शुरू किया, ताकि जानकारी तेज़ और समावेशी रूप से पहुँचे.KSDMA की राज्य परियोजना अधिकारी डॉक्टर मिधिला मल्लिका कहती हैं, “जो आपकी गिनती में ही शामिल नहीं हैं, उन्हें आप बचाएंगे कैसे. तैयारी की शुरुआत आँकड़ों से होती है.”भारत में यूएन रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर कार्यालय की चीफ़ ऑफ़ स्टाफ राधिका कौल बत्रा का कहना है कि यह अनुभव नीतियों में वास्तविक बदलाव लाने में सहायक होते हैं. उन्होंने कहा, “सरकारें अब जागरूकता से आगे बढ़कर कार्यान्वयन की ओर बढ़ रही हैं. अब स्कूलों, अस्पतालों और शरण स्थलों को सचमुच सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है.”यूनीसेफ़ के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक, सरबजीत सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को चुनौती दी कि वे बिना डेटा और बिना चेतावनी प्रणाली के, केवल 72 घंटे में चक्रवात की स्थिति से निपटने की योजना बनाएँ. उन्होंने कहा, “यह समन्वय की असली परीक्षा है. अगर आप विकलांग व्यक्तियों के लिए पहले से योजना नहीं बनाते, तो वास्तविक संकट में उन्हें विफल कर देंगे. ऐसे अभ्यास हमारी कमज़ोरियाँ उजागर करते हैं और उन्हें सुधारने का मौक़ा देते हैं.” सीमाओं के पारश्रवण-बाधित ऑस्ट्रेलियाई पूर्व सांसद सोफ़िया मूरमॉन्ड ने कहा कि इस सत्र ने उन्हें नया दृष्टिकोण दिया. “मैंने कभी नहीं सोचा था कि किसी आपदा में मैं किस तरह की कार्रवाई करूंगी.” उनके अनुसार, “मेरे जैसे व्यक्ति के लिए ‘बडी सिस्टम (buddy system)’ और अधिकारियों से स्पष्ट संचार बहुत ज़रूरी है.”उन्होंने जंगल की आग से बड़े पैमाने पर प्रभावित पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा मोबाइल ऐप्स और शुरुआती चेतावनी प्रणालियों की सराहना की, लेकिन साथ ही कहा, “अगर मानव जुड़ाव नहीं हो तो सबसे अच्छी तकनीक भी बेकार है. तैयारी केवल ऐप्स और सायरनों से नहीं होती –इसकी शुरुआत सहानुभूति से होती है.” © UN News/Rohit Upadhyay
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope