संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को ग़ाज़ा से सभी जीवित बन्धकों की रिहाई का स्वागत किया है. इस बीच, यूएन मानवीय राहत एजेंसियों के अनुसार, पिछले दो वर्ष से जारी हिंसक टकराव से तबाह हो चुके ग़ाज़ा में अब जीवनरक्षक सहायता आपूर्ति बड़े स्तर पर पहुँचाई जा रही है.
7 अक्टूबर 2023 को इसराइल पर हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों के आतंकी हमलों में 1,250 लोगों की जान गई थी और लगभग 250 को बन्धक बना लिया गया था.यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने सोमवार को जारी अपने वक्तव्य में बन्धकों की रिहाई पर राहत व्यक्त करते हुए कहा कि वो अब आज़ाद हैं और अपार पीड़ा को झेलने के बाद जल्द ही अपने परिवार के साथ होंगे.उन्होंने मृतक बन्धकों के अवशेष भी उनके परिवार को सौंपे जाने की अपील दोहराई है.
Tweet URL
महासचिव गुटेरेश विश्व नेताओं के साथ ग़ाज़ा शान्ति शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए मिस्र के शर्म अल-शेख़ पहुँच रहे हैं. मिस्र, तुर्कीये, क़तर, अमेरिकी प्रतिनिधियों की मध्यस्थता से हमास व इसराइल के बीच हुए समझौते के बाद, इसराइली सेना ने ग़ाज़ा के कुछ हिस्सों से वापसी की है, जिसके बाद इस अन्तरराष्ट्रीय बैठक को आयोजित किया गया है.यूएन प्रमुख ने सभी पक्षों से इस रफ़्तार को बनाए रखने और युद्धविराम के तहत अपने सभी संकल्पों का सम्मान करने की अपील की है, ताकि ग़ाज़ा में दुस्वप्न का अन्त किया जा सके.संयुक्त राष्ट्र ने आपात राहत अभियान को समर्थन देने के इरादे से केन्द्रीय प्रतिक्रिया कोष से 1.1 करोड़ डॉलर की धनराशि जारी करने की घोषणा की है, ताकि सर्दी के मौसम से पहले आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.इससे पहले, पिछले सप्ताह अस्पतालों और अति-आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 90 लाख डॉलर की रक़म आवंटित की गई थी.वहीं, ग़ाज़ा में यूएन मानवीय सहायता एजेंसियाँ ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने के प्रयासों में जुटी हैं.यूएन मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बताया कि सहायता अभियान का स्तर बढ़ाया जा रहा है. इसराइल से 1.90 लाख टन भोजन, आश्रय सामान, दवाओं व अन्य आपूर्ति की स्वीकृति मिल चुकी है.इस वर्ष मार्च महीने के बाद यह पहली बार होगा, जब ग़ाज़ा में खाना पकाने के लिए गैस की आपूर्ति की अनुमति दी गई है. इसके अलावा, विस्थापित परिवारों के लिए टैंट, माँस, फल, आटा, और दवाओं को भी रविवार से ग़ाज़ा के लिए रवाना किया गया है.मानवीय सहायता की आपूर्तियूएन एजेंसियों ने बताया है कि ग़ाज़ा के अनेक हिस्सों में पहले की तुलना में कहीं अधिक आसानी से आने-जाने में समर्थ हैं, जिससे सर्वाधिक आवश्यकताओं वाले इलाक़ों में मदद पहुँचाना सम्भव हो सकेगा. इससे पहले इसराइली प्रशासन ने यहाँ आवाजाही पर निरन्तर पाबन्दी थोपी हुई थी.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने कहा कि युद्धविराम के पहले 60 दिनों में, संयुक्त राष्ट्र और साझेदार संगठनों की योजना ग़ाज़ा के हर हिस्से में जीवनरक्षक सहायता पहुँचाने की है. इसके तहत:21 लाख लोगों तक खाद्य सहायता, रसद, बेकरी, रसोई का सामान पहुँचाया जाएगा. चरवाहों व मछुआरों के लिए आजीविका बहाली के प्रयास होंगे. साथ ही, दो लाख परिवारों को नक़दी सहायता प्रदान की जाएगी.आश्रय सम्बन्धी सहायता में विस्थापित व सम्वेदनशील परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और सर्दी के मौसम से पहले उनके लिए टैंट, तिरपाल व अन्य सामान वितरित किया जाएगा.पोषण कार्यक्रम के ज़रिए बच्चों, किशोरों, गर्भवती व स्तनपान करा रही महिलाओं की जाँच की जाएगी और ज़रूरत होने पर उन्हें पौष्टिक आहार मुहैया कराया जाएगा.स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बहाल किया जाएगा और अति-आवश्यक दवाओं, रोग निगरानी, आपात व मातृत्व देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य व पुनर्वास केन्द्रों की व्यवस्था की जाएगी.जल एवं साफ़-सफ़ाई सेवाओं की परियोजनाओं के तहत 14 लाख लोगों के लिए स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबन्धन, सीवर प्रणाली व अन्य प्रकार की मरम्मत कार्य को सम्पन्न किया जाएगा.सात लाख से अधिक बच्चों की शिक्षा के लिए अस्थाई पढ़ाई-लिखाई केन्द्रों को फिर से खोला जाएगा और पाठन सामग्री व अन्य गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाएगा.
UN News
युद्ध के लक्षणपिछले दो वर्षों से जारी अत्यधिक हिंसा व निरन्तर इसराइली बमबारी से अनेक परिवारों के पास वापिस लौटने के लिए कोई घर नहीं है.इस हिंसा के स्थानीय आबादी पर शारीरिक व मनोसामाजिक दुष्प्रभाव भी हुए हैं, जिससे निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि ग़ाज़ा पट्टी में सभी 10 लाख बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य व मनोसामाजिक समर्थन की आवश्यकता है.युद्ध के कारण बच्चों में सुरक्षा भाव की कमी है, उनका विकास व कल्याण प्रभावित हुआ है, और उनमें गहरे तनाव, दबाव के लक्षण, जैसेकि दुस्वप्न, बिस्तर गीला करना, खोए हुए रहना देखे जा सकते हैं.इसके मद्देनज़र, यूनीसेफ़ ने ऐसे कार्यक्रमों को समर्थन प्रदान किया है, जिनसे बच्चों को तनाव, दर्दनाक विचारों व तस्वीरों से निपटने के तौर-तरीक़े सिखाए जाएंगे.यूनीसेफ़ के अनुसार, वर्ष 2025 में ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हर 10 में से आठ बच्चों ने सदमे व तनाव के लक्षणों में कमी आने की बात कही है.
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

भारत और कतर ने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने एवं बढ़ाने के तरीकों पर की चर्चा

दिल्ली में हॉस्टल संकट पर एलजी ने लिया बड़ा एक्शन, आशीष सूद की अध्यक्षता में बनी 20 सदस्यीय जांच समिति
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope