फ़्राँस के नीस शहर में महासागर संरक्षण सम्मलेन में 40 से अधिक नेता प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के इरादे से एकजुट हुए, जोकि दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ते पर्यावरणीय ख़तरों में से एक है. इस सम्मेलन में प्लास्टिक प्रदूषण के विषय पर न सिर्फ़ चर्चा हुई, बल्कि इस पर पार पाने के लिए राजनैतिक इच्छाशक्ति भी व्यक्त की गई. सभी नेताओं ने इस वर्ष के अन्त तक एक वैश्विक सन्धि को अन्तिम रूप देने की साझा प्रतिबद्धता जताई, जो पहली बार प्लास्टिक के पूरे जीवन चक्र को नियन्त्रित कर पाएगी.बैठक में शामिल हुईं और सन्धि वार्ताओं का नेतृत्व कर रहीं ज्योति माथुर-फिलिप ने यूएन न्यूज़ को बताया, "सन्धि को अगस्त तक पूरा करने के लिए नई प्रतिबद्धता है…यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे भविष्य के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता."ज्योति माथुर-फिलिप अन्तर-सरकारी वार्ता समिति (INC) की कार्यकारी सचिव हैं.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की प्रमुख इंगेर ऐंडरसन की मेज़बानी में आयोजित यह अनौपचारिक बैठक एक शान्त लेकिन महत्वपूर्ण कूटनैतिक क्षण साबित हुई. यह इस बात का संकेत था कि दो वर्षों की चर्चाओं के बाद अब राजनैतिक इच्छाशक्ति भी शायद वैज्ञानिक चेतावनियों की गम्भीरता के अनुरूप आकार ले रही है.इस दिशा में वार्ता के लिए अहम अन्तिम बैठक 5 से 14 अगस्त के बीच जिनीवा में आयोजित की जाएगी, तो वार्ताकारों पर यह दबाव है कि वे प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए पहला क़ानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक समझौता पेश करें. ऐसा समझौता जिसमें उत्पादन, उपभोग और अपशिष्ट प्रबन्धन जैसे सभी पहलुओं को शामिल किया जाए. हर कोने में प्लास्टिकवर्तमान में, प्लास्टिक कचरा पृथ्वी के लगभग हर हिस्से में अपनी जगह बना चुका है. यहाँ तक कि अब यह सूक्ष्म प्लास्टिक (microplastics) के रूप में इनसानी शरीर में भी पाया जा रहा है.संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, यदि तुरन्त कार्रवाई नहीं की गई, तो 2040 तक हर साल सागर में प्रवेश करने वाले प्लास्टिक की मात्रा 3.7 करोड़ मीट्रिक टन तक पहुँच सकती है.कार्यकारी सचिव ज्योति माथुर-फिलिप ने कहा, "हम प्लास्टिक में घुट रहे हैं. अगर हमने प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ नहीं किया, तो हमारे पास एक भी पारिस्थितिकी तंत्र नहीं बचेगा, न ज़मीनी और न ही जलीय."इससे होने वाला आर्थिक नुक़सान भी उतना ही चौंकाने वाला है. साल 2016 से 2040 के बीच प्लास्टिक से सम्बन्धित क्षति की अनुमानित लागत 281 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकती है.उन्होंने कहा, "यह अर्थव्यवस्था पर बहुत भारी पड़ रहा है. पर्यटन में, समुद्र तटों की सफ़ाई में, मछुआरों को मछलियों की कमी में, तटीय क्षति में, और आर्द्रभूमि के नष्ट होने में." UN News/Fabrice Robinet ज्योति माथुर-फिलिप, प्लास्टिक प्रदूषण पर अन्तर-सरकारी वार्ता समिति (INC) की कार्यकारी सचिव. जिनीवा में अन्तिम चरणइस सन्धि प्रक्रिया की शुरुआत 2022 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के अनुरोध पर हुई थी. यह सभा पर्यावरणीय मुद्दों पर दुनिया की सर्वोच्च निर्णयकारी संस्था है.तब से अब तक अन्तर-सरकारी वार्ता समिति (INC) ने दो वर्षों से भी कम समय में पाँच बार बैठक की है, जो संयुक्त राष्ट्र मानकों के नज़रिए से तेज़ी से आगे बढ़ी है. कार्यकारी सचिव ज्योति माथुर-फिलिप ने बताया, "हमने दिसम्बर 2022 से दिसम्बर 2024 तक सिर्फ़ दो साल में पाँच सत्र पूरे किए हैं."उन्हें उम्मीद है कि इस अगस्त में जिनीवा में होने वाला आगामी सत्र इस सन्धि को अन्तिम रूप देगा.एक महत्वपूर्ण प्रगति छह महीने पहले दक्षिण कोरिया के बुसान में हुई पिछली बैठक में देखी गई, जहाँ प्रतिनिधियों ने सन्धि के मसौदे की रूपरेखा बताने वाला 22-पृष्ठीय मसौदे को तैयार किया.उन्होंने कहा, "इसमें 32 या 33 अनुच्छेद हैं, और हर अनुच्छेद को नाम दिया गया है, ताकि देश देख सकें कि यह सन्धि कैसी दिखेगी.""अब देश अनुच्छेदों के नम्बर के आधार पर चर्चा शुरू कर चुके हैं… और इसी वजह से मेरी उम्मीद है कि इस बार इसका निष्कर्ष निकल आएगा."सन्धि का मसौदा अब भी वार्ता के दौर से गुज़र रहा है, लेकिन इसमें प्लास्टिक के पूरे जीवन चक्र को नियंत्रित करने के लिए उपाय शामिल हैं: उत्पादन से लेकर कचरे के प्रबन्धन तक. यह मसौदा अनिवार्य और स्वैच्छिक प्रावधानों, दोनों को शामिल किया गया है.अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अन्तिम मसौदे को इस वर्ष के अन्त में या 2026 की शुरुआत में एक राजनयिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा, जहाँ विभिन्न देश इसे औपचारिक रूप से स्वीकार कर सकेंगे और अनुमोदन की प्रक्रिया शुरू होगी.लघु द्वीपीय पर असमान बोझप्लास्टिक प्रदूषण एक वैश्विक समस्या है, लेकिन कुछ देशों, ख़ासकर लघु द्वीपीय विकासशील देशों (SIDS), को इसका अनुचित और असमान बोझ उठाना पड़ रहा है.कार्यकारी सचिव ज्योति ने कहा, "यह एक तथ्य है कि छोटे द्वीपीय देश उतना प्लास्टिक उपयोग नहीं कर रहे, जितना उनके तटों पर बहकर आ रहा है, फिर भी उन्हें समुद्र तटों की सफ़ाई की ज़िम्मेदारी उठानी पड़ती है, जबकि वे इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं... उन पर इसका असर अन्यायपूर्ण ढंग से पड़ रहा है."अनुमानों के मुताबिक़, विश्व स्तर पर 18 से 20 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा समुद्र में समाप्त होता है.नीस सम्मेलन इस समस्या से निपटने के लिए प्रयासों को गति दे रहा है, अब दुनिया की निग़ाहें जिनीवा पर टिकी हैं जहाँ अगस्त में होने वाला निर्णय यह तय कर सकता है कि क्या प्लास्टिक संकट को रोकने की दिशा में एक निर्णायक क़दम उठाया जाएगा या फिर यह यूँ ही और बढ़ता रहेगा.
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!

यूएस टैरिफ धमकियों पर भारत का जवाब: किसी क्षेत्र में 'स्ट्रक्चरल एक्सेस कैपेसिटी' नहीं, व्यापार वार्ता जारी

कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता

मिस्र की राजधानी काहिरा के पास हाइवे पर भीषण हादसा, तेल टैंकर पलटने के बाद लगी आग में 31 लोगों की मौत : 25 से अधिक घायल
राशिफल 26 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगी तरक्की, किसकी बढ़ेगी परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान,शक्ति मुद्रा का करें रोज अभ्यास, मिलेगा फायदा
ज्ञान, भक्ति, कर्म और ध्यान : योग की इन विधाओं में छिपा है सुखी जीवन और आत्मज्ञान का मंत्र
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope