संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते मानवीय सहायता प्रयास नहीं किए गए, तो सूडान, फ़लस्तीन, दक्षिण सूडान, हेती और माली में आगामी महीनों में भयावह भूख संकट, भुखमरी और मौतों का सामना करना पड़ सकता है. सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ये पाँच भूख से सर्वाधिक प्रभावित इलाक़े (hotspots) हैं, जहाँ हिंसक टकराव, विस्थापन को रोकने और पूर्ण स्तर पर राहत अभियान को तुरन्त शुरू किए जाने की आवश्यकता है. खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने सोमवार को जारी हुई अपनी एक संयुक्त रिपोर्ट में भूख संकट से जूझ रहे देशों व क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया है. इनमें सूडान, फ़लस्तीन, दक्षिण सूडान, हेती और माली में हालात पर सबसे अधिक चिन्ता है, जहाँ समुदायों को अकाल, अकाल के जोखिम या भयावह स्तर पर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है.युद्ध व हिंसक टकराव, आर्थिक बदहाली और प्राकृतिक आपदाएँ मौजूदा खाद्य सुरक्षा संकट को और भी गम्भीर बना रहे हैं. मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग उपलब्ध न होने और धनराशि की भारी कमी से हालात और चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं.योरोपीय संघ के समर्थन से प्रकाशित 'Hunger Hotspots' नामक यह रिपोर्ट हर छह महीने में जारी की जाती है, जिसमें आने वाले पाँच महीनों के लिए बिगड़ते खाद्य संकटों की पूर्व चेतावनी और विश्लेषण पेश किया जाता है.रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण में, दुनिया के 13 देशों और क्षेत्रों में गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति बद से बदतर होने की आशंका व्यक्त की गई है.सबसे अधिक चिन्ता वाले पाँच 'हॉटस्पॉट्स' के अलावा यमन, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी), म्याँमार और नाइजीरिया, अब ‘अत्यधिक चिन्ता वाले भूख संकट क्षेत्र’ हैं, जहाँ जीवन और आजीविका को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई आवश्यक है.खाद्य असुरक्षा से प्रभावित अन्य देशों में बुरकिना फ़ासो, चाड, सोमालिया और सीरिया हैं, जहाँ परिस्थितियाँ तेज़ी से बिगड़ रही हैं.एक रैड ऐलर्टसंयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने कहा कि यह रिपोर्ट स्पष्ट संकेत है कि भूख कोई दूर नज़र आने वाला ख़तरा नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों के लिए रोज़ की आपात स्थिति बन चुकी है. हमें अभी और मिलकर काम करना होगा ताकि जीवनरक्षा की जा सके और आजीविकाएँ सुरक्षित रहें."लोगों की खेती और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद ज़रूरी है, ताकि वे चाहे जितने कठिन हालात हों, वहीं रहकर खाद्य उत्पादन कर सकें. यह केवल आवश्यक नहीं, बल्कि अनिवार्य है."विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने कहा, "यह रिपोर्ट एक रैड ऐलर्ट है. हमें पता है कि भुखमरी कहाँ बढ़ रही है और किसे सबसे ज़्यादा ख़तरा है. हमारे पास ज़रूरी संसाधन और अनुभव हैं, लेकिन अगर हमें धन और सहायता मार्ग तक पहुँच नहीं मिली, तो हम लोगों की जान नहीं बचा पाएँगे." UN News भोजन सहायता की कमी से, बहुत से बच्चों को भूखे पेट भी रहना पड़ रहा है. करोड़ की भूख का सवालसूडान के कुछ हिस्सों में 2024 में अकाल की पुष्टि हुई, जहाँ युद्ध और विस्थापन के कारण लगभग 2.46 करोड़ लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा के गर्त में धँस रहे हैं, विशेष रूप से ग्रेटर कोर्दोफ़ान और दारफू़र में. 6.37 लाख लोग इस वर्ष मई महीने में विनाशकारी स्तर पर भूख से जूझ रहे थे.उधर, गाजा पट्टी में इसराइली सैन्य कार्रवाई के बीच फ़लस्तीनी आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने में बाधाएँ पेश आ रही हैं, जिससे वहाँ 21 लाख लोग गम्भीर खाद्य संकट में हैं. 4.70 लाख लोगों को सितम्बर 2025 तक विनाशकारी स्तर खाद्य असुरक्षा, अकाल का सामना करना पड़ सकता है.दक्षिण सूडान में राजनैतिक तनाव, बाढ़ के ख़तरे और आर्थिक बदहाली के कारण जटिल हालात हैं. लगभग 77 लाख लोग, यानि देश की क़रीब 57 प्रतिशत आबादी, खाद्य असुरक्षा के ऊँचे स्तर से प्रभावित हैं. कुछ इलाक़ों में 63 हज़ार लोगो के सामने जुलाई तक अकाल का जोखिम मंडरा रहा है.हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा और असुरक्षा से समुदायों का विस्थापन बढ़ा है. मानवीय सहायता बाधित होने की वजह से जून 2025 में 8,400 से आन्तरिक विस्थापित लोग पहले से ही राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स भयावह खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं.वहीं, माली में अनाज की ऊँची क़ीमतों और हिंसक टकराव, सबसे निर्बल परिवारों को प्रभावित कर रहे हैं. अगर समय पर सहायता नहीं मिली तो ढाई हज़ार लोग संकट में पड़ सकते हैं.म्याँमार में हालिया भूकम्प, हिंसा, विस्थापन, सीमित स्तर पर सहायता और खाने-पीने की वस्तुओं की ऊँची क़ीमत से, खाद्य असुरक्षा बढ़ रही है. काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गहन रूप धारण करने वाले हिंसक टकराव की वजह से एक बार फिर खाद्य असुरक्षा से प्रभावित क्षेत्रों में लौट आया है.इथियोपिया, केनया, लेबनान, मलावी, नामीबिया, निजेर, ज़ाम्बिया, मोज़ाम्बीक़ समेत कई अन्य देशों को भूख से सर्वाधिक प्रभावित इलाक़ों की सूची से हटा दिया गया है, लेकिन स्थिति नाजु़क है और कोई नया संकट उपजने से स्थिति फिर से बिगड़ सकती है. © WFP/Peter Louis एकजुटता की अपीलभूख संकट से जूझ रहे कई क्षेत्रों में असुरक्षा, नौकरशाही बाधाओं और मानवीय सहायता मार्ग में कठिनाइयों के कारण राहत पहुँचाना बहुत मुश्किल हो गया है. साथ ही, मानवतावादी उद्देश्यों के लिए आवश्यक सहायता धनराशि की कमी के कारण खाद्य रसद में कटौती की जा रही है, और जीवन रक्षक पोषण व कृषि सहायता भी सीमित हो रही है.इसके मद्देनज़र, इस रिपोर्ट में जल्द से जल्द मानवीय सहायता में निरन्तर निवेश किए जाने पर बल दिया गया है. यूएन विशेषज्ञों के अनुसार, समय रहते की गई मदद से जीवन बचाए जा सकते हैं, खाद्य संकट को कम किया जा सकता है, और लोगों की आजीविका सुरक्षित रहती है.
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
राशिफल: सोमवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope