• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान ने बहाल की समझौता एक्सप्रेस, 150 यात्रियों के साथ हुई रवाना

Pakistan Samjhauta Express restored with 150 passengers - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने लाहौर और दिल्ली के बीच समझौता एक्सप्रेस सेवा को सोमवार को बहाल कर दिया। द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के कारण यह सेवा कुछ दिनों से निलंबित थी। यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को चलती है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक करीब 150 यात्रियों के साथ समझौता एक्सप्रेस लाहौर से भारत के लिए रवाना हुई। 28 फरवरी से सेवा निलंबित थी नई दिल्ली में रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों देश अपनी ओर से सेवा बहाल करने को राजी हो गए हैं। भारत ने 28 फरवरी को यह सेवा निलंबित कर दी थी। दिल्ली से ट्रेन हर बुधवार और रविवार को रवाना होती है। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में उत्पन्न तनाव के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी 28 फरवरी से ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी।
हमले के बाद से यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट
हमले के बाद इस ट्रेन से आने-जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई थी, जो 70 प्रतिशत से गिरकर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।
14 फरवरी को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan Samjhauta Express restored with 150 passengers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan samjhauta express restored with 150 passengers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved