• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जाधव ने आतंकी हमलों के बारे में भारत को दी थी खुफिया जानकारियां: पाक

इस्लामाबाद। कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने देश में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बारे में जाधव ने भारत को कई खुफिया जानकारियां दी थी। पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारतीय नागरिक जाधव ने पाक में हो रहे हमलों के बारे में भारत को लगातार खुफिया जानकारियां दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जकारिया ने पाकिस्तान के डॉन न्यूज को दिए साक्षात्कार में दावा किया है कि जाधव ने भारत को देश के बारे में कई खुफिया जानकारियां उपलब्ध कराई थी। साथ ही जकारिया ने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट ने जाधव की फांसी पर रोक लगाई है, लेकिन यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र में आता है या नहीं, यह तय होना अभी बाकी है। पाक अटॉर्नी जनरल बोले जाधव के जासूस होने के सबूत: वहीं पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अश्तार औसफ ने दावा किया है कि इस बात के काफी सबूत हैं कि जाधव भारतीय जासूस था। औसफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान के पास जाधव के बारे में काफी जानकारी है। उन्होनें कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से इन जानकारियों का खुलासा नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pakistan claims Kulbhushan Jadhav providing crucial intelligence on terror attacks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kulbhushan jadhav, crucial intelligence, terror attacks pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved