• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिलीपींस में 6 तीव्रता का भूकंप

Magnitude 6 earthquake in the Philippines - World News in Hindi

मनीला। फिलीपींस में गुरुवार सुबह रिएक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता का भूकंप आया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार संस्थान ने कहा कि भूकंप, स्थानीय समयानुसार रात 2:10 बजे लूजोन के मुख्य द्वीप पर मसबाते प्रांत में बटुआन शहर से लगभग 11 किमी दक्षिण पश्चिम में 10 किमी की गहराई में आया। संस्थान ने कहा कि भूकंप लूजोन और मध्य फिलीपींस के कई क्षेत्रों में भी महसूस किया गया। इसमें अल्बे प्रांत में लेगाजपी शहर, सोरसोगोन, उत्तरी समर, नेग्रोस ऑक्सिडेंटल और दक्षिणी लेटे शामिल हैं। नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.1 और गहराई 20 किमी बताई है।
गौरतलब है कि प्रशांत रिंग ऑफ फायर के साथ अपने स्थान के कारण फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधि होती है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Magnitude 6 earthquake in the Philippines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: earthquake, philippines, manila, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved