• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजरायल : नेतन्याहू के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी ने व्हाइट हाउस का निमंत्रण स्वीकारा

Israeli PM main rival accepts invitation to WH - World News in Hindi

जेरूसलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गेट्ज ने व्हाइट हाउस जाने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और घोषणा की है कि वह मध्य पूर्व शांति योजना पर चर्चा के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शनिवार को संवाददाताओं संबोधित करते हुए गेंट्ज ने कहा कि वह सोमवार को ट्रंप से मिलेंगे, जिसके अगले दिन इसी मुद्दे पर ट्रंप नेतन्याहू से भी मुलाकात करेंगे। गेंट्ज ने कहा, "यह योजना प्रमुख आधारशिला होगी जो विभिन्न पक्षों के ऐतिहासिक और क्षेत्रीय समझौते की तरफ मार्गो की दिशा तय करती है।" अमेरिका ने पहले गेंट्ज और नेतन्याहू को एक साथ ट्रंप से मिलने के लिए आमंत्रण दिया था।
सूत्रों के अनुसार, लेकिन गेंट्ज नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस जाने के विरोध में थे।
अमेरिका की शांति योजना के प्रकाशन का समय विवादित है। ट्रंप ने इसे डील ऑफ द सेंचुरी (सदी का समझौता) बताया है।
इजरायल में मार्च में आम चुनाव होने हैं और अंतरिम सरकार के पास देश की भविष्य की सीमाओं जैसे मुद्दों पर दूरगामी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।
फिलिस्तीन अभी तक इस योजना पर वार्ता का हिस्सा नहीं बना है।
इजरायल के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी हैं और सुनवाई से बचने की उनकी याचिका पर उसी समय सुनवाई होगी जब वे वाशिंगटन में होंगे।
यह योजना इजरायल की दक्षिणपंथी सरकार के बहुत पक्ष में मानी जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Israeli PM main rival accepts invitation to WH
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: benny gantz, benjamin netanyahu, invitation, white house, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved