• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने भारत को कहा अत्याचारी और तानाशाह

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने भारत को अत्याचारी और तानाशाह बताते हुए मुस्लिम देशों को कश्मीरी जनता का साथ देने की अपील की है। अयातुल्ला खामेनेई ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि मुस्लिम देशों को बहरीन, कश्मीर, यमन जैसे देशों और वहां रहने वाले लोगों का खुल कर समर्थन करना चाहिए और उन शोषकों व तानाशाहों को अलग-थलग कर देना चाहिए, जिन्होंने रमजान के दौरान लोगों पर हमला किया। खामेनेई के इस बयान से भारत को काफी तकलीफ हो सकती है। ज्ञातव्य है कि भारत और ईरान के बीच पारंपरिक तौर पर काफी दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। ऐसे में कश्मीर का जिक्र कर अप्रत्यक्ष तौर पर भारत को उत्पीड़क कहने पर भारत और ईरान के रिश्तों में तल्खी आ सकती है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी एक बार खामेनेई के कश्मीर को अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसा देश बताया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Iran supremo Ayatollah Khamenei asks Muslims to support Kashmiris against tyrants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran supremo, ayatollah khamenei, muslims to support kashmirism, tyrants, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved