तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने भारत को अत्याचारी और तानाशाह बताते हुए मुस्लिम देशों को कश्मीरी जनता का साथ देने की अपील की है। अयातुल्ला खामेनेई ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि मुस्लिम देशों को बहरीन, कश्मीर, यमन जैसे देशों और वहां रहने वाले लोगों का खुल कर समर्थन करना चाहिए और उन शोषकों व तानाशाहों को अलग-थलग कर देना चाहिए, जिन्होंने रमजान के दौरान लोगों पर हमला किया। खामेनेई के इस बयान से भारत को काफी तकलीफ हो सकती है।
ज्ञातव्य है कि भारत और ईरान के बीच पारंपरिक तौर पर काफी दोस्ताना रिश्ते रहे हैं। ऐसे में कश्मीर का जिक्र कर अप्रत्यक्ष तौर पर भारत को उत्पीड़क कहने पर भारत और ईरान के रिश्तों में तल्खी आ सकती है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी एक बार खामेनेई के कश्मीर को अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसा देश बताया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तब भारत ने खामेनेई के बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया था। सोमवार को ईद के मौके पर खामेनेई ने अपने भाषण में दुनिया भर के मुस्लिम लोगों से एकजुट होने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि उन सभी का एक ही दुश्मन है। खामेनेई ने सऊदी अरब, सुन्नी अरब सहित भारत को एक ही पंक्ति में खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!