• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लीबियाई तट से 400 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया : यूएन

400 illegal immigrants rescued off Libyan coast: UN - World News in Hindi

त्रिपोली| संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि लीबिया के तट से 400 से अधिक अवैध अप्रवासियों को बचाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूएनएचसीआर ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, 'शरण चाहने वालों और अप्रवासियों' को दो तटरक्षक जहाजों से लीबिया की राजधानी त्रिपोली में लाया गया। इसने कहा कि कि यूएनएचसीआर और अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति ने उन्हें जीवन-रक्षक सहायता प्रदान की है। 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता के पतन के बाद उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में असुरक्षा और अराजकता के कारण हजारों अवैध अप्रवासी, ज्यादातर अफ्रीकी, लीबिया से यूरोप की ओर जाने के लिए भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुनते हैं।
'इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन' के अनुसार, 2020 में मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर 323 प्रवासियों की मौत हो गई और 417 अन्य लापता हो गए, जबकि 11,891 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-400 illegal immigrants rescued off Libyan coast: UN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 400 illegal, immigrants, rescued, libyan coast, un, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved