• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर हुए भीषण हादसे में 200 लोगों की मौत

टोक्यो। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर हुए भीषण हादसे में 200 लोगों की मौत हो गई और हादसे के बाद करीब 100 लोग सुरंग में फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए हैं कि अब रेडियोएक्टिव लीक का खतरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया के पुंगरी न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर एक सुरंग के ढहने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह घटना 10 अक्टूबर की है, लेकिन इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ था। इसकी वजह से बड़े पैमाने पर रेडियोएक्टिव लीक हो सकता है। जापान के आशाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा पिछले माह उस समय हुआ जब एक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया जा रहा था। सुरंग उस सम ढह गई जब नॉर्थ कोरिया के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित पुंगरी में इसका निर्माण कार्य चल रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 100 मजदूरों की मौत शुरुआत में हुए एक एक्सीडेंट में हो गई थी। इसके बाद जब बचाव कार्य चल रहा था तो उस समय सुरंग का एक हिस्सा ढह गया और इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-200 killed in tunnel collapse at North Korea nuclear test site
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea nuclear test site, 200 people killed, tunnel collapsed, north korea, nuclear test site, punggye ri nuclear test site\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved