नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर हुए भीषण हादसे में 200 लोगों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017, 6:15 PM (IST)

टोक्यो। नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर हुए भीषण हादसे में 200 लोगों की मौत हो गई और हादसे के बाद करीब 100 लोग सुरंग में फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए हैं कि अब रेडियोएक्टिव लीक का खतरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया के पुंगरी न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर एक सुरंग के ढहने से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह घटना 10 अक्टूबर की है, लेकिन इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ था। इसकी वजह से बड़े पैमाने पर रेडियोएक्टिव लीक हो सकता है।

जापान के आशाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा पिछले माह उस समय हुआ जब एक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया जा रहा था। सुरंग उस सम ढह गई जब नॉर्थ कोरिया के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित पुंगरी में इसका निर्माण कार्य चल रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 100 मजदूरों की मौत शुरुआत में हुए एक एक्सीडेंट में हो गई थी। इसके बाद जब बचाव कार्य चल रहा था तो उस समय सुरंग का एक हिस्सा ढह गया और इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तीन सितंबर को नॉर्थ कोरिया के छठवें परमाणु परीक्षण के दौरान इस जगह को खासा नुकसान पहुंचा था। नॉर्थ कोरिया ने तीन सितंबर को जिस हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था, वह अमेरिका के सन 1945 में हीरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से भी सात गुना ज्यादा ताकतवर था। आशाई टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि तीन सितंबर को हुए परीक्षण के बाद यहां की जमीन ढीली हो गई थी।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी