• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
4 of 5

भारत को बार-बार क्यूं उकसा रहा है पाकिस्तान, जानिये कारण

अमेरिकी खेमे से निकलकर चीन के निकट आए पाकिस्तान को चीन की शह भी भारत के साथ बढ़ती तल्खी का एक कारण हो सकता है। चीन पाकिस्तान से होकर 46 बिलियन डॉलर की बड़ी लागत से आर्थिक गलियारा बना रहा है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरेगा, भारत ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है, क्योंकि भारत के साथ विवादित क्षेत्र में चीन का यह कदम कश्मीर मामले में दखलअंदाजी के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में वहां के स्थानीय लोग भी चीन की इस परियोजना को साम्राज्यवादी कदम बता रहे हैं। भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन अनेक हथकंडे अपना रहा है। वह पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बैन लगवाने की भारत की कोशिशों में यूएन में रोड़ा बना हुआ है। एनएसजी की सदस्यता में एकमात्र चीन बाधक बना हुआ है। ये हो सकता है कि चीन-पाक इकॉनोमिक कॉरिडोर का विरोध और अरुणाचल व लद्दाख में चीन को भारत की ओर से मिल रहे मुंहतोड़ जवाब और सीमा मसले को लेकर बढ़ी तल्खी के चलते चीन की शह पर पाकिस्तान भारत के साथ तल्खी बढ़ाकर कश्मीर में ही उलझाना चाहता है। कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने की कोशिश

आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना

यह भी पढ़े

Web Title-Why Pakistan repeatedly provocating India? Know the reasons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, provocation, india, reasons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved