भारत को बार-बार क्यूं उकसा रहा है पाकिस्तान, जानिये कारण

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 02 मई 2017, 12:39 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को भी तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैड) ने सोमवार को मेंढर में भारी गोलीबारी के साथ मोर्टार दागे और इसमें शहीद हुए 2 भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता करते हुए उनके सिर काट डाले। पाकिस्तान की बैट ने यह कार्रवाई भारतीय सीमा में 250 मीटर अंदर घुसकर की। इसके बाद सरकार की ओर से भारतीय सेना को खुली छूट दे दी गई और भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की दो सीमा चौकियों को ध्वस्त कर दिया और 7 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े उड़ा दिए।
इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी हरकतें तेज करते हुए कुलगाम में आतंकी हमला को अंजाम दिया, इसी हफ्ते कुपवाड़ा में सेना के बेस पर आतंकी हमला हुआ। कश्मीर में पाक-प्रायोजित पत्थरबाजी की घटनाओं में तेजी आ गई और आतंकियों के नए वीडियो से कश्मीर में दहशत फैलाने की कोशिश तेज होती दिखी। पाकिस्तान की इन ताबड़तोड़ गतिविधियों से यह सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है? आखिर पाकिस्तान भारत को अभी उकसाने में क्यूं लगा हुआ है?
मुश्किल में नवाज सरकार

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों की मुश्किल यह रही है कि जब भी वहां की सरकार अंदरूनी मुश्किलों में फंसती है, जनता और सियासी दलों को मुद्दों से भटकाने के लिए भारत के साथ बॉर्डर पर तनाव बढ़ाकर युद्ध का हौवा करने में जुट जाती है। मौजूदा में नवाज सरकार पनामा पेपर लीक मामले को लेकर मुसीबत में फंसी हुई है। विपक्षी दल इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं, कोर्ट में भी सरकार बैकफुट पर है। ऐसे में अंदरूनी संकट से ध्यान हटाकर भारत के बॉर्डर पर बढ़ रहे तनाव को मोहरा बनाने की कोशिश इसमें साफ दिख रही है।
अफगान बॉर्डर पर संकट में पाक सेना

जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"

अफगानिस्तान बॉर्डर पर आतंकी समूह पाक सेना के लिए बड़़ी समस्या बने हुए हैं। उनके खिलाफ वहां कार्रवाई में विफल पाकिस्तानी सेना की कोशिश भी भारत के बॉर्डर पर तनाव बढाकर अपनी खीझ मिटाने की है। अफगान बॉर्डर पर अमेरिका ने भी पाकिस्तानी आतंकी समूहों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। ऐसे में अपनी बेइज्जती से बचने के लिए पाकिस्तानी सैन्य हुक्मरान भारत की सीमा पर तनाव बढ़ाने के लिए कायराना हरकतों का सहारा ले रहे हैं। मेंढर में हुई कायराना कार्रवाई उसी इलाके में पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा के दौरे और भारत के खिलाफ जहर उगलने के एक दिन बाद हुई है।
बलूचिस्तान-गिलगित-पीओके में आजादी की आवाज बुलंद
दूसरी ओर, हाल के दिनों में पाकिस्तान के अंदर बलूचिस्तान-गिलगित और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आजादी की आवाज तेज हुई है। गिलगित-बालटिस्तान में तो स्थानीय नेता यहां तक कहने लगे हैं कि अगर जनमत संग्रह करा लिया जाए को भारत के साथ मिल जाएंगे। पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर में भी पाकिस्तान के खिलाफ सुर बुलंद हुए हैं। बलूचिस्तान में आजादी की मांग दबाने के लिए पाकिस्तान दमन पर उतर हुआ है। भारत ने बलूचिस्तान में आजादी की मांग को खुले समर्थन का ऐलान भी किया है, ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर बॉर्डर पर तनाव बढ़ाकर वहां की अवाम का ध्यान भटकाना चाहता है।
चीन की भी शह

अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

अमेरिकी खेमे से निकलकर चीन के निकट आए पाकिस्तान को चीन की शह भी भारत के साथ बढ़ती तल्खी का एक कारण हो सकता है। चीन पाकिस्तान से होकर 46 बिलियन डॉलर की बड़ी लागत से आर्थिक गलियारा बना रहा है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरेगा, भारत ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है, क्योंकि भारत के साथ विवादित क्षेत्र में चीन का यह कदम कश्मीर मामले में दखलअंदाजी के तौर पर देखा जा रहा है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में वहां के स्थानीय लोग भी चीन की इस परियोजना को साम्राज्यवादी कदम बता रहे हैं। भारत पर दबाव बनाने के लिए चीन अनेक हथकंडे अपना रहा है। वह पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बैन लगवाने की भारत की कोशिशों में यूएन में रोड़ा बना हुआ है। एनएसजी की सदस्यता में एकमात्र चीन बाधक बना हुआ है। ये हो सकता है कि चीन-पाक इकॉनोमिक कॉरिडोर का विरोध और अरुणाचल व लद्दाख में चीन को भारत की ओर से मिल रहे मुंहतोड़ जवाब और सीमा मसले को लेकर बढ़ी तल्खी के चलते चीन की शह पर पाकिस्तान भारत के साथ तल्खी बढ़ाकर कश्मीर में ही उलझाना चाहता है।
कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचने की कोशिश

आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण की कोशिश करता रहा है। इस बार कश्मीर में पत्थरबाजों का समूह खड़ा कर पाकिस्तान ने इसे आगे बढ़ाया है। इसी के साथ बॉर्डर पर तनाव बढ़ाकर पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उछालना चाहता है। दो दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने एलओसी का दौरा किया और कहा कि कश्मीरियों के संघर्ष में पाकिस्तान अपनी मदद जारी रखेगा। जाहिर है नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की साजिश कश्मीर मुद्दे को उछालने के लिए है।

ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग