• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

भारत को बार-बार क्यूं उकसा रहा है पाकिस्तान, जानिये कारण

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को भी तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैड) ने सोमवार को मेंढर में भारी गोलीबारी के साथ मोर्टार दागे और इसमें शहीद हुए 2 भारतीय जवानों के शव के साथ बर्बरता करते हुए उनके सिर काट डाले। पाकिस्तान की बैट ने यह कार्रवाई भारतीय सीमा में 250 मीटर अंदर घुसकर की। इसके बाद सरकार की ओर से भारतीय सेना को खुली छूट दे दी गई और भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की दो सीमा चौकियों को ध्वस्त कर दिया और 7 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े उड़ा दिए। इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी हरकतें तेज करते हुए कुलगाम में आतंकी हमला को अंजाम दिया, इसी हफ्ते कुपवाड़ा में सेना के बेस पर आतंकी हमला हुआ। कश्मीर में पाक-प्रायोजित पत्थरबाजी की घटनाओं में तेजी आ गई और आतंकियों के नए वीडियो से कश्मीर में दहशत फैलाने की कोशिश तेज होती दिखी। पाकिस्तान की इन ताबड़तोड़ गतिविधियों से यह सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है? आखिर पाकिस्तान भारत को अभी उकसाने में क्यूं लगा हुआ है? मुश्किल में नवाज सरकार

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why Pakistan repeatedly provocating India? Know the reasons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, provocation, india, reasons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved