• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चोरों ने जेवरात-नकदी सहित पांच लाख का माल किया पार

theft five lakh in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बंद घर के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक के साथ जांच पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नौबस्ता के यशोदा नगर रहने वाले प्रमोद मिश्रा परिवार के साथ रहते है। गांव में किसी काम के चलते परिवार के साथ गए थे। घर पर ताला देख शातिर चोरों ने बीती रात मेन गेट का ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर से 80 हजार की नकदी व करीब चार लाख के जेवरातों के साथ कीमती सामान पार कर ले गए। गेट का ताले टूटे देख पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी। घर आकर देखा तो अलमारी से नकदी व जेवरात गायब है। लाखों की चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-theft five lakh in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theft, five lakh, kanpur, police, crime, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved