कानपुर।
नौबस्ता थाना क्षेत्र में बंद घर के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने पांच लाख से अधिक की
चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक के साथ जांच
पड़ताल करते हुए मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
नौबस्ता के यशोदा नगर रहने वाले प्रमोद मिश्रा
परिवार के साथ रहते है। गांव में किसी काम के
चलते परिवार के साथ गए थे। घर पर ताला देख शातिर चोरों ने बीती रात मेन गेट का
ताला तोड़कर अलमारी के लॉकर से 80 हजार की नकदी
व करीब चार लाख के जेवरातों के साथ कीमती सामान पार कर ले गए। गेट का ताले टूटे
देख पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी। घर आकर देखा तो अलमारी से नकदी व जेवरात गायब
है। लाखों की चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच की।
इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों
की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।