• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान से 50 हजार रूपए से भरा झोला लेकर भागा लुटेरा

robbery to farmer in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में बैंक में रूपए जमा करने गए वृद्ध किसान से एक लुटेरा रूपयों भरा झोला छीनकर भाग निकला। बैंक स्टाफ के समर्थन में पुलिस ने लूट की बात से इनकार कर रही है। रसूलाबाद के झिंगपुरवा मजरा के ग्राम कठारा में रहने वाला सुदर्शन लाल (60) किसान है। गुरूवार को किसान फसल बेचकर मिली रकम को सेन्ट्रल बैंक जमा करने गया था। बैंक में रूपये जमा करने वाली रसीद भरते समय एक युवक ने 50 हजार रूपये से भरा झोला छीना और भाग निकला। वृद्ध किसान ने आवाज लगाई, तब बैंक आए उपभोक्ताओं को मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। जबकि कुछ दिन पूर्व ही पूरा फर्नीचर लगवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक स्टॉफ से बातचीत के बाद वृद्ध किसान से लूट की बात से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध कहीं झोला भूल गया है। पुलिस के रवैये से किसान व ग्रामीणों में आक्रोश है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-robbery to farmer in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbery, farmer, kanpur, crime, police, bank, rasulabad, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved