किसान से 50 हजार रूपए से भरा झोला लेकर भागा लुटेरा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 मार्च 2017, 3:38 PM (IST)

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में बैंक में रूपए जमा करने गए वृद्ध किसान से एक लुटेरा रूपयों भरा झोला छीनकर भाग निकला। बैंक स्टाफ के समर्थन में पुलिस ने लूट की बात से इनकार कर रही है।

रसूलाबाद के झिंगपुरवा मजरा के ग्राम कठारा में रहने वाला सुदर्शन लाल (60) किसान है। गुरूवार को किसान फसल बेचकर मिली रकम को सेन्ट्रल बैंक जमा करने गया था। बैंक में रूपये जमा करने वाली रसीद भरते समय एक युवक ने 50 हजार रूपये से भरा झोला छीना और भाग निकला। वृद्ध किसान ने आवाज लगाई, तब बैंक आए उपभोक्ताओं को मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

जबकि कुछ दिन पूर्व ही पूरा फर्नीचर लगवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक स्टॉफ से बातचीत के बाद वृद्ध किसान से लूट की बात से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध कहीं झोला भूल गया है। पुलिस के रवैये से किसान व ग्रामीणों में आक्रोश है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]