• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्क: आज स्थानीय दौड़-भाग अधिक होगी। दूर की यात्रा ठीक नहीं है। संतान की गतिविधियों से आप निश्ंिचत नहीं रह पाएंगे। संतानों में आपस में तालमेल की कमी रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो समय सुधार पर है। आप अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने में सफल रहेंगे। कोई नया काम दिया जाए तो उसे आप स्वीकार कर लें। सहयोगियों के साथ कोई विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको ऐसे किसी भी विवाद में नहीं पडऩा है अन्यथा नुकसान होगा। ऋण के लेन-देन को लेकर समस्या हो सकती है परंतु हानि नहीं होगी। घरेलू कलह से बचकर रहें। सिंह: आज दिनभर स्वभाव में तेजी बनी रहेगी। सोचा हुआ काम समय न होने के कारण आप बेचैन रहेंगे। बनते हुए काम में और भी देरी होगी। संतान को सौंपे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे, परिणाम भी अच्छा आएगा। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, आप अपना मन बना सकते हैं। आज भरपूर ऊर्जा रहेगी और काम के घंटे भी बहुत अधिक रहेंगे। आज का काम आज ही समाप्त करने की धुन में रहेंगे। भाग्य भी आपका साथ देगा। साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कन्या: आज समय लाभ का बना है। आर्थिक लाभ का अवसर अधिक मिलेगा। ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा परंतु आप अपना काम ढंग से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में बहुत प्रतिष्ठा बढ़ेगी क्योंकि सब-कुछ आपके हिसाब से ही होगा। संतान से दूरी बनी रहेगी। संतान के किसी काम में विघ्न रहेगा, जिसे आप मित्रों की मदद से ही पूरा कर पाएंगे। आपको थोड़ा बहुत संयम बरतना होगा। आपकी सुख-सुविधा बढ़ेगी, घर में सुविधा के सामान की खरीद-फरोख्त होगी। किसी उपहार की कामना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 17 Jan 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 17 jan 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved