• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: काम-काज में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आप आज विशेष प्रयास करेंगे। आपके काम के घंटे आज बढ़ जाएंगे और काम-काज के सिलसिले में नए-नए प्रयोग भी कर सकते हैं। सामान्य से संशोधन अधिक लाभ दिलाएंगे। संतान को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे, उनकी कार्य-शैली से भी आप प्रसन्न नहीं रह पाएंगे। घर में या कुटुंब में थोड़ी बहुत कलह या असहमति रहेगी, कोई किसी की बात नहीं मानेगा। आप कई बातों से किनारा कर लेंगे। सरकारी तंत्र से आपके काम आसानी से बनेंगे। जो लोग दूर-दूर थे, अब वे आपकी मदद कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता तो रहेगी परंतु उनका दिन बहुत अच्छा जाएगा। सिंह: आज का दिन बहुत भाग्यशाली रहेगा क्योंकि आपका बड़े लोगों से मिलना होगा तथा महत्वपूर्ण काम करने का अवसर मिलेगा। आज चैरिटी के कामों में बहुत अधिक मन लगेगा और इस कारण से आप अपना नियमित कार्य भी बीच में ही छोडऩे की सोच सकते हैं। बाहर की यात्रा के योग बन रहे हैं और आप उसे आर्थिक मामलों से जोड़ सकते हैं। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, वाहन को भी कोई परेशानी हो सकती है। यदि आप कहीं दूर चल रहे होंगे या दूर रह रहे होंगे तो जन्म स्थान के आस-पास यात्रा का अवसर मिलेगा। संतान के लिए आज का दिन शुभ है। यदि आप नौकरी करते हैं तो सब तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। कन्या: यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परंतु बहुत मजबूरी हो, तभी यात्रा करें। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं परंतु आज तो कोई हाथ में आता हुआ भुगतान रुक सकता है। घर-कुटुंब के कानूनी विवाद यथावत चलते रहेंगे। उनका कोई समाधान नहीं दिख रहा है। आज वाहन की सुविधा बढ़ेगी परंतु स्थानीय यात्रा ही कर पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर निर्णय अटका हुआ है परंतु आज उस पर भी निर्णय नहीं होगा। किसी व्यक्ति का साथ मिल जाने के कारण आपमें नवीन ऊर्जा का संचार होगा। अपने अधीनस्थ लोगों की तरफ से या परिवार में छोटे लोगों की तरफ से कोई समस्या उभरकर आ सकती है। सरकारी लोगों से आज काम आसानी से निकल जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 06 Sept 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 06 sept 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved