• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर में बनेगा 46 लाख का गर्ल्स हॉस्टल

Girls Hostel to be built in Udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राजस्थान बाल कल्याण समिति को वंचित बालिकाओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने के लिए जापान सरकार ने 8 मिलियन येन यानी करीब 46.7 लाख रुपए दिए हैं। हाल ही नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास में जापान के दूत केंजी हीरामासू और संस्था के प्रतिनिधि के बीच यह करार हुआ है। उदयपुर में संस्था की नीतू सिंह ने बताया कि हॉस्टल करीब 100 बच्चियों की क्षमता का होगा। करार के मुताबिक फरवरी 2018 तक भवन का निर्माण करना है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। समिति उदयपुर में समाज सेवा के क्षेत्र में जुटने के साथ ही झाड़ोल में एक अनाथ आश्रम भी चलाती है। नई दिल्ली में पिछले सप्ताह हुए करार के दौरान जापानी एम्बेसडर ने कहा कि इससे समाज की वंचित बच्चियों की हालत सुधरने के साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग और मैत्री के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। जापान विकासशील देशों में मानवीय कार्यों के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान करता आया है। वह अन्य प्रोजेक्ट को भी सहयोग देता रहेगा।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Girls Hostel to be built in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girls hostel, built, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved