• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या बोले, भारतीय जेलों की हालत खस्ता

इसके अलावा इस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में जेलों की सुरक्षा और यहां पर कैदियों को दी जाने वाली सुविधाएं शानदार है। यहां की जेलों में कभी भी किसी प्रकार के बुनियादी मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं हुआ है। हाल ही में वरिष्ठ जेल अधीक्षक (सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ जेल) के पद से रिटायर हुए विजय बेंद्रे ने कहा, मुंबई में हमारे पास पीटर मुखर्जी और छगन भुजबल जैसे बेहद हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदी हैं। एक और बड़े बिल्डर को भी यहीं रखा गया है। उन्होंने कहा, 2009-2010 तक महाराष्ट्र में सर्वोत्तम व्यवस्था वाले जेल थे। अब भी हमारे जेल ऐसे बड़े रुतबे वाले कैदियों को रखने के लिहाज से बिल्कुल अच्छे हैं। आपको बता दें कि माल्या के भारत प्रत्यर्पण को लेकर दो हफ्तों की सुनवाई की तारीख तय हो चुकी है। लंदन के वेंस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट्स कोर्ट को बताया जा चुका है कि भारत सरकार ने इससे जुड़े सारे साक्ष्य उपलब्ध करवा दिए हैं। इसी बिना पर कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई की तारीख 4 दिसंबर तय कर दी। तब तक माल्या को सशर्त जमानत मिली हुई है। उनकी अगली केस मैनेजमेंट हियरिंग 14 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह

यह भी पढ़े

Web Title-dreading indian jails, vijay mallya doesnt want to come back
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay mallya, income tax, maharastra jail, dreading indian jails, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved