• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अब SC में दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन याचिका,मोदी ने लॉन्च की ICMIS

इस मौके पर न्यायमूर्ति केहर ने भारत में न्याय वितरण प्रणाली में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि ई-फाइलिंग सबसे बेहतर प्रणाली है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इससे वकीलों को ई-फाइलिंग करने का विकल्प मिलेगा और वे अपने कार्यालयों से ही याचिका दायर कर सकते हैं, उन्हें रजिस्ट्री के पास आने की जरूरत नहीं है। अब तक ई-फाइलिंग सबसे बेहतर प्रणाली है। हम इसे और बेहतर बना रहे हैं... मुझे लगता है कि इससे पर्यावरण की रक्षा में भी मदद मिलेगी।’’ न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर ने कहा कि इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेंट प्रणाली (आईसीएमएस) पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित है और इसमें सभी हितधारक एक दूसरे के बारे में और अपने मामले के हर पहलू के बारे में जान पाएंगे। केहर ने कहा कि वह इस प्रणाली को सभी उच्च न्यायालयों और निचली अदालतों में भी लागू करने की सिफारिश करते हैं। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पेपरलेस अदालत पर्यावरण अनुकूल पहल है, जो साथ ही वादी को भी शक्तिशाली बनाती है।(IANS)

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

यह भी पढ़े

Web Title-Digital system launch to make paperless to Supreme Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digital system launch, prime minister, narendra modi, supreme court, paperless future, digital court, chief justice of indian, cji, js khehar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved