• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

एप्पल बढ़ाएगी भारत में ट्रेनों की रफ्तार, 600 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड

वहीं, रेल मंत्री ने भारतीय रेल में साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारतीय रेल सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट आयोजित करती है और साइबर सुरक्षा एक शीर्ष प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा उपायों को सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में स्वीकार्य मानकों के अनुसार लागू किया जाना चाहिए। साइबर हमले से सुरक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिक्रियाओं का सृजन किया जाएगा। कार्य के बढ़ते डिजीटल मोड में ऐसे अनेक अनुप्रयोग हैं, जिन पर मोबाइल फोन जैसे व्यक्तिगत उपकरणों के माध्यम से पहुंच स्थापित की जा सकती है। ऐसे अनुप्रयोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, भारतीय रेलवे की डिजिटल संपत्तियों की महत्वपूर्ण रक्षा के लिए तैयारी पूरी तत्परता से होनी चाहिए। इसके लिए अनुप्रयोगों का डिजाइन इतना मजबूत होना चाहिए कि इसकी योग्यता उन्नत हमलों का बड़ी निपुणता से सामना कर सके। इस तैयारी से सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग रेलवे में हमला करने वालों को तेजी से पकडऩे के लिए गोपनीय रूप से उपयोग किए जा सकते हैं और इससे अतिक्रमण को तबाही में बदलने से रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें - इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर

यह भी पढ़े

Web Title-Apple helping Indian Railways to increase train speeds over 600 km per hour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi government, railway minister, suresh prabhu, apple, indian railways, trains speeds of 600 km per hour, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved