• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राम मंदिर जल्द बनने की आशा:शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार को बधाई दी और आशा जताई कि अब अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा,राम का वनवास खत्म हो गया है। हम अब आशा करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा। हाल में यहां स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग लडी दोनों सहयोगी पार्टियों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं और शिवसेना ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आडे हाथ लिया था। उन्होंने कहा,पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हम भाजपा की जीत का स्वागत करते हैं। हम इस जीत पर प्रधानमंत्री को भी बधाई देते हैं। पंजाब में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए राउत ने कहा कि मौजूदा सरकार का जहां कहीं विश्वसनीय विकल्प मिला, वहां लोगों ने बदलाव के लिए वोट डाला।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-after UP poll win shivsena hopes, ram temple will be built soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, poll, win, shivsena, ram temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved