• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MCD चुनावों में हार के बाद AAP में इस्तीफों का दौर, कई नेताओं ने छोडे पद

नई दिल्ली। एमसीडी चुनावों में आम आदमी की करारी हार के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह के अलावा पांजाब में पार्टी के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। हांलांकि उन्होनें कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निरंतर कार्य करते रहेंगे। गुरुवार सुबह आप पार्टी के कई नेताओं ने अपने इस्तीफे सौंप दिए। वहीं बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया था। साथ ही दिल्ली प्रदेश के प्रभारी आशीष तलवार ने भी एमसीडी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। इस बीच केजरीवाल ने अपने आवास पर दिल्ली के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। ज्ञातव्य है कि कल एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद चांदनी चौक से आप विधायक अल्का लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-After MCD poll drubbing, Sanjay Singh and many AAP leaders resigns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mcd election, mcd poll drubbing, aap leader sanjay singh, sanjay singh resign, many aap leaders resigns, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved