MCD चुनावों में हार के बाद AAP में इस्तीफों का दौर, कई नेताओं ने छोडे पद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 अप्रैल 2017, 12:00 PM (IST)

नई दिल्ली। एमसीडी चुनावों में आम आदमी की करारी हार के बाद से पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले पंजाब के प्रभारी संजय सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय सिंह के अलावा पांजाब में पार्टी के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। हांलांकि उन्होनें कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निरंतर कार्य करते रहेंगे। गुरुवार सुबह आप पार्टी के कई नेताओं ने अपने इस्तीफे सौंप दिए।

वहीं बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया था। साथ ही दिल्ली प्रदेश के प्रभारी आशीष तलवार ने भी एमसीडी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। इस बीच केजरीवाल ने अपने आवास पर दिल्ली के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। ज्ञातव्य है कि कल एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद चांदनी चौक से आप विधायक अल्का लांबा ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ज्ञातव्य है कि एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पडा है। वहीं कल आप नेता भगवंत मान ने भी केजरीवाल पर निशाना साधता हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था।

अब जिन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है वे सभी अरविंद केजरीवाल के नजदीकी और विश्वस्त माने जाते हैं। अब इन नेताओं के इस्तीफों से साफ है कि पार्टी में टकराव को टालने और असंतोष से निपटने के लिए यह कवायद शुरू हुई है।

जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..