• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बंगाली अभिनेत्री पायल सरकार बीजेपी में हुई शामिल

Bengali actress Payal Sarkar joins BJP - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और उसकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच स्टार वॉर जारी है। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टियां अपने-अपने खेमे में फिल्मी सितारों को शामिल करने में व्यस्त हैं। कोलकाता की फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड में अभिनेत्री पायल सरकार गुरुवार को पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं। इससे पहले, अभिनेता यश दासगुप्ता भी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। बुधवार को कई और बंगाली फिल्म और टेलीविजन जगत के कलाकार जैसे जून मालिया, सयोनी घोष, कंचन मल्लिक और क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में शाहागंज की एक रैली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengali actress Payal Sarkar joins BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengali actress payal sarkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved