कोलकाता/हावड़ा। स्कूल के दिनों से गहरी सहेलियां बचपन में साथ रहीं, जवानी की दहलीज पर पहुंची, तब भी साथ रही, इस बीच दोनों के बीच अंतरंग संंबंध भी बने। इस की भनक घर वालों को लगी तो एक सहेली की शादी कर दी गई। उसके बच्चे भी हुए। एक दिन फिर वही सहेली मिल गई। दोनों की मिलना-जुलना शुरू हुआ। पति को यह बात नागवार गुुजरी। उसने मना किया, तो दूसरी सहेली ने महिला के पति पर तेजाब फेंंक दिया। और फरार हो गई। मामला पश्चिम बंगाल में हावड़ा के उद्भाबपुर का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरोप है कि युवक की पत्नी के साथ आरोपी महिला का संबंध था, जिसे वह स्वीकार करने को तैयार नहीं था। इस पर महिला ने उसपर तेजाब फेंक दिया जिससे झुलसने के बाद गंभीर हालत में युवक को हावड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित युवक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी महिला फरार है।
हावड़ा के उद्भाबपुर में रहने वाले 32 साल के अजीजुल रहमान की शादी 2008 में पियारन बीबी (27) से हुई थी। पेशे से ठेकेदार रहमान हंसी-खुशी रह रहा था, लेकिन बीते दिनों उसे अपनी पत्नी के आरोपी युवती सबीना खातून के साथ संबंध का पता चला। रहमान इस बारे में जानकर हैरान रह गया और पियारन के घरवालों से इस बारे में बात की।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पियारन और सबीना स्कूल के दिनों से अच्छी सहेलियां हैं और साथ रही हैं। स्कूल के बाद भी दोनों साथ वक्त बिताना पसंद करती थीं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन जल्द ही पियारन के घरवालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए पियारन को रोका, लेकिन उसने साफ कर दिया कि वह और सबीना एकदूसरे से अलग नहीं हो सकते।
LIVE गृहमंत्री अमित शाह की राजस्थान के भीलवाड़ा में जनसभा ,यहां देखे
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope