बचपन की सहेलियां जवानी में मिली, बने 'संबंध', पति ने रोका तो तेजाब फेंका

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अक्टूबर 2018, 10:19 AM (IST)

कोलकाता/हावड़ा। स्कूल के दिनों से गहरी सहेलियां बचपन में साथ रहीं, जवानी की दहलीज पर पहुंची, तब भी साथ रही, इस बीच दोनों के बीच अंतरंग संंबंध भी बने। इस की भनक घर वालों को लगी तो एक सहेली की शादी कर दी गई। उसके बच्चे भी हुए। एक दिन फिर वही सहेली मिल गई। दोनों की मिलना-जुलना शुरू हुआ। पति को यह बात नागवार गुुजरी। उसने मना किया, तो दूसरी सहेली ने महिला के पति पर तेजाब फेंंक दिया। और फरार हो गई। मामला पश्चिम बंगाल में हावड़ा के उद्भाबपुर का है।

आरोप है कि युवक की पत्नी के साथ आरोपी महिला का संबंध था, जिसे वह स्वीकार करने को तैयार नहीं था। इस पर महिला ने उसपर तेजाब फेंक दिया जिससे झुलसने के बाद गंभीर हालत में युवक को हावड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित युवक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी महिला फरार है।

हावड़ा के उद्भाबपुर में रहने वाले 32 साल के अजीजुल रहमान की शादी 2008 में पियारन बीबी (27) से हुई थी। पेशे से ठेकेदार रहमान हंसी-खुशी रह रहा था, लेकिन बीते दिनों उसे अपनी पत्नी के आरोपी युवती सबीना खातून के साथ संबंध का पता चला। रहमान इस बारे में जानकर हैरान रह गया और पियारन के घरवालों से इस बारे में बात की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पियारन और सबीना स्कूल के दिनों से अच्छी सहेलियां हैं और साथ रही हैं। स्कूल के बाद भी दोनों साथ वक्त बिताना पसंद करती थीं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन जल्द ही पियारन के घरवालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए पियारन को रोका, लेकिन उसने साफ कर दिया कि वह और सबीना एकदूसरे से अलग नहीं हो सकते।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घरवालों ने करवाई शादी
मामला बढ़ता इससे पहले पियारन के घरवालों ने उसकी शादी अजीजुल से करा दी। सबीना ने निकाह नहीं किया और पियारन से लगातार जुड़ी रही। एक स्थानीय ने बताया, 'छह महीने पहले पियारन भी सबीना के साथ घर छोड़कर चली गई और अजीजुल के लिए यह लिखकर एक चिट्ठी छोड़ गई कि बच्चों का ख्याल रखना।' कथित रूप से उसने सबीना के साथ अपना संबंध स्वीकार करते हुए कहा कि वे दोनों साथ खुश रहेंगी। अजीजुल ने इसपर श्यामपुर थाने में पियारन के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई।

दोबारा घर लौटी थी पत्नी
अजीजुल ने इसके बाद कश्मीरा बीबी से निकाह कर लिया और कुछ महीने बाद पुलिस ने पियारन को ढूंढ निकाला। अजीजुल पियारन को घर में रखने को एक शर्त पर राजी हो गया कि अब वह सबीना से कोई संबंध नहीं रखेगी। गुरुवार की शाम सबीना अजीजुल को बस स्टॉप पर मिली और उसे पियारन से रिश्ते को लेकर मनाने की कोशिश की। अजीजुल ने उसे रोकने और अलग रहने की बात कही तो उसने बदले में तेजाब फेंक दिया।

पति को सबक सिखाने का प्लान
सबीना जहां मौके से भाग निकली, वहीं अजीजुल को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हावड़ा (ग्रामीण) के एएसपी बिश्व चंद ठाकुर ने बताया, 'पियारन को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने स्वीकार किया है कि सबीना के साथ मिलकर अजीजुल पर तेजाब फेंकना दोनों का प्लान था। वह अजीजुल को सबक सिखाना चाहती थी।'

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...